Betul crime news: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Betul crime news: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के आमला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को थाना आमला में एक नाबालिग पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 अप्रैल को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया। प्रकरण की रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 65(2), 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 5(एल), 5(एम), 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
चौबीस घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना आमला पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
न्यायालय से भेजा गया उप जेल
इसके पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील पिता किशोर देवड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना आमला को गिरफ्तार कर न्यायालय आमला में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई भेजा गया।
इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, एएसआई रामेश्वर सिंह, आरक्षक तिलक कोड़ापे, नागेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध यादव तथा साइबर सेल बैतूल के आरक्षक बलराम राजपूत, दीपेन्द्र सिंह, नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
Betul Congress News: जिला कांग्रेस कमेटी के 51 पदाधिकारियों की सूची में दिखा निलय का दबदबा, राष्ट्रीय जनादेश का पूर्वानुमान फिर सटीक
Massive Fire Betul: आंधी-तूफान के बीच बर्राढाना में भीषण आग, 10 मकान जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार