Betul News Impact: राष्ट्रीय जनादेश की खबर का असर: ओवरब्रिज के पास सड़क से हटा मिट्टी का ढेर, यातायात हुआ सुगम
Betul News Impact: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। गंज अंडरब्रिज निर्माण के चलते यातायात द्वारा ओवरब्रिज और माचना ब्रिज में परिवर्तित की गई यातायात व्यवस्था में 'ओवरब्रिज के पास यातायात में बाधक बन रहे मिट्टी के ढेर' समाचार मंगलवार को राष्ट्रीय जनादेश में प्रकाशित होने के बाद टंकी निर्माण कर रहे ठेकेदार ने मंगलवार को ही सड़क से मिट्टी के ढेर हटा दिए। मिट्टी के ढेर हटाने से अब वाहनों की आवाजाही आसानी से हो रही है। जिससे आसपास के दुकानदारों और वाहन चालकों ने राष्ट्रीय जनादेश का आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य हो कि गंज अंडरब्रिज का विस्तार कार्य चलने के चलते यातायात विभाग द्वारा ओवरब्रिज में यातायात व्यवस्था बदल दी थी। नई व्यवस्था में बडोरा से गंज की ओर आने वाले सभी वाहनों को माचना ब्रिज से चिचोली रोड होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से आना पड़ रहा था। वहीं गेंदा चौक सदर से ओवरब्रिज होकर चिचोली की ओर जाने वाले वाहनों को भी ओवरब्रिज से गंज मार्ग से आकर ओवरब्रिज के नीचे से जाना पड़ रहा है। जिससे ओवरब्रिज के पास ही पानी की टंकी निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर मिट्टी के दो विशाल ढेर लगा दिए थे, जिससे सड़क सकरी हो गई थी और जाम की स्थिति बन रही थी।

राष्ट्रीय जनादेश ने मंगलवार के अंक में ''ओवरब्रिज चालू होने से भी ब्रिज की नहीं बदली व्यवस्था, ओव्हर ब्रिज के पास मिट्टी के ढेर से हो रही परेशानी" शीर्षक से प्रकाशित कर वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को हो रही परेशानी और जाम लगने का समाचार प्रकाशित किया था। मंगलवार सुबह उक्त समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए ठेकेदार ने मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया।
ठेकेदार ने मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया। ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर टंकी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भर दी गई। इससे सड़क पर लगा मिट्टी का ढेर हट गया। मिट्टी का ढेर हटने से अब इस सड़क से वाहनों की आवाजाही आसानी से हो रही है, वहीं बार-बार लगने वाले जाम से भी निजात मिल गई है। जिससे आसपास के दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है।

श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस