Multai Drug Seizure: नाबालिगों का इस्तेमाल कर नशे का कारोबार, पुलिस ने 15 हजार के गांजे के साथ दो को पकड़ा
Multai Drug Seizure: मुलताई (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर और क्षेत्र में नाबालिगों से गांजा बिकवा कर नशे का कारोबार किया जा रहा था। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने 2 नाबालिगों को 15 हजार रुपये के गांजा समेत गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उस आरोपी की तलाश कर रही हैं, जिसने उन्हें यह गांजा दिया था।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मासोद रोड हाईवे ब्रिज के पास बिना नंबर की मोटर साइकिल पर सवार दो लोग अवैध रूप से गांजा बेचने के उद्देश्य से आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो संदिग्ध लोग एक झोला लिए दिखाई दिए। वे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.408 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये हैं। साथ ही मोटर साइकिल भी जब्त की, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है।
आरोपी पर भी दर्ज किया अपराध
प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उक्त गांजा ग्राम गरवाहा निवासी किशन दरवाई द्वारा बिक्री हेतु दिया गया था। इस आधार पर आरोपी किशन दरवाई के विरुद्ध भी अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 95 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। नाबालिगों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

RTO Checking in Betul: परिवहन विभाग की दबिश से बस स्टैंड पर मचा हड़कंप; चेकिंग देख बसें लेकर भागे चालक, बिना परमिट वाली बस जब्त
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा