Betul traffic management: अंडरब्रिज खुलने के बाद भी नहीं बदली यातायात व्यवस्था, ओवरब्रिज के पास मिट्टी के ढेरों से राहगीर परेशान
Betul traffic management: बैतूल(राष्ट्रीय जनादेश)। शहर के गंज अंडरब्रिज में विगत 3 अप्रैल से यातायात बंद होने के बाद माचना ब्रिज में परिवर्तित की गई यातायात व्यवस्था अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू होने के बाद भी नहीं बदली गई है। बडोरा की ओर से गंज आने वाले वाहनों को अभी भी चिचोली मार्ग से आकर ओवरब्रिज के नीचे से आना पड़ रहा है। वहीं गेंदा चौक से चिचोली की ओर जाने वाले वाहनों को भी ओवरब्रिज के नीचे से जाना पउ़ रहा है। इस सड़क पर ओवरब्रिज के पास ही पानी की टंकी का निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं जिससे चौपहिया वाहनों की क्रासिंग के दौरान जाम लग रहा है। वहीं दोपहिया वाहन चालक आंखों में धूल जाने से परेशान हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय के गंज क्षेत्र स्थित अंडरब्रिज का विस्तार करने रेलवे द्वारा 3 अप्रैल से अंडर ब्रिज से सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। तब यातायात पुलिस द्वारा ओवर ब्रिज और माचना ब्रिज में लगने वाले जाम के चलते वाहनों के आने जाने का मार्ग परिवर्तित कर दिया था। बडोरा की ओर से रामनगर, गर्ग कालोनी, गंज की ओर आने वाले दो पहिया, चौपहिया वाहनों को माचना ब्रिज से चिचोली मार्ग होते हुए ओव्हरब्रिज के नीचे प्रवेश दिया जा रहा था।
वहीं चिचोली की ओर से बडोरा जाने वाले वाहनों को भी ओवरब्रिज के नीचे से होकर बडोरा माग्र पर जाना निर्धारित किया था। इसी प्रकार गेंदा चौक से ओवरब्रिज होकर चिचोली की ओर जाने वाले वाहनों को गंज की ओर से ओवरब्रिज के नीचे से चिचोली मार्ग पर जाना पड़ रहा था।
यातायात विभाग द्वारा इसके लिए ओवर ब्रिज के कुछ हिस्से से माचना ब्रिज तक रैलिंग लगाकर सड़क दो भागों में बांट दी है। इस मार्ग से यात्री बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का प्रवेश ओव्हर ब्रिज से पूरी तरह बंद कर दिया है।
रेलवे द्वारा 21 अप्रैल से अंडरब्रिज से दोपहिया, चौपहिया और हल्के चौपहिया वाहनों की आवाजाही अंडर ब्रिज से शुरू कर दी है। भारी वाहनों का प्रतिबंध यथावत है। इसके बावजूद यातायात पुलिस द्वारा ओवरब्रिज से माचना ब्रिज तक लगे बैरीकेट्स नहीं हटाए गए हैं जिससे दोपहिया, चौपहिया वाहनों चालकों को फेरा लगाकर जाना पड़ रहा है।
मिट्टी के ढेर से हो रही परेशानी
अंडरब्रिज के पास ही नगर पालिका द्वारा पानी की टंकी का निमा्रण करवाया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा टंकी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी सड़क पर जमा की है जिससे मिट्टी के दो ढेर सड़क किनारे ही लगे हैं। यहां दोनों सड़क संकरी हो गई है, दोनों साइड से चौपहिया वाहन आने पर जाम लग जाता है वहीं वाहन चालकों में भी विवाद हो रहा है। पूरी सड़क पर मिट्टी फैलने से दिन भर मिट्टी उड़ती है जो दापेपहिया वाहन चालकों के साथ ही आसपास के दुकानदारों की आंखों में जाती है। यहां से गुजरने वाले वाले वाहन चालकों और दुकानदारों ने मिट्टी के ढेर हटवाने या फिर पुरानी यातायात व्यवस्था यथावत रखकर सड़क पर रखे बैरिकेट्स हटवाने की मांग की है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी