Shahpur Police Action: शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बच्चियों के अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Shahpur Police Action: शाहपुर (राष्ट्रीय जनादेश)। थाना शाहपुर पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग प्रकरणों में सफलता हासिल की है। दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया।
शाहपुर थाने में 21 अप्रैल को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर ग्राम जालीखेड़ा, थाना केसला से आरोपी सतीश चौहान (उम्र 20 वर्ष) के कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुराचार करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। नाबालिग को आवश्यक कार्रवाई उपरांत उसकी माता के सुपुर्द किया गया।
दूसरा प्रकरण: पीड़िता को ले गया पुणे
एक अन्य प्रकरण में फरियादी द्वारा थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अवतार सिंह धुर्वे (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पाठई की मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) जाकर कार्रवाई की गई। वहां से नाबालिक को सकुशल दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने दी यह जानकारी
पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुराचार करना एवं उसे पुणे ले जाना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया तथा नाबालिक को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
इस टीम की रही मुख्य भूमिका
दोनों प्रकरणों में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की गई। टीम में उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, एएसआई सुनील कैथवास, प्रधान आरक्षक मुकेश साथ, आरक्षक उमेश, सलमान शाह, जयकिशन विश्वकर्मा, महिला आरक्षक मनीषा एवं आरक्षक राजेन्द्र धाड़से (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी