Collector Inspection: बीजादेही छात्रावास और अस्पताल का कलेक्टर डॉ सोनवणे ने किया निरीक्षण, छात्रों के साथ खेला वॉलीबॉल
Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गत दिवस शाहपुर भ्रमण के दौरान ग्राम बीजादेही स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद कर नाश्ते व भोजन की उपलब्धता, समयबद्धता, उनके गृह ग्राम तथा अधीक्षक के व्यवहार के संबंध में जानकारी ली।
स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने छात्रावास में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में ई-कंटेंट के माध्यम से अध्ययन अत्यंत आवश्यक है, इसलिए स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के कंप्यूटर ज्ञान का भी परीक्षण किया।
पुस्तकों को रखें सुव्यवस्थित ढंग से
पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अनिवार्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पुस्तकों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, ताकि छात्र आसानी से विषयवार पुस्तकों का चयन कर सकें। उन्होंने बीईओ को निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों में कंप्यूटर लैब एवं पुस्तकालय पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें।

मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराएं भोजन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भोजनशाला का भी जायजा लिया और कर्मचारियों से भोजन निर्माण व वितरण के समय की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर छात्रों को समय पर उपलब्ध कराया जाए।
छात्रों के साथ वॉलीबॉल खेलकर बढ़ाया उत्साह
निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। इसके उपरांत कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजादेही का निरीक्षण कर एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जानकारी ली। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन नवीन भवन का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रपंज आर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान