Bhavantar Yojana Betul: बैतूल में भावांतर योजना का अता-पता नहीं: सरसों खरीदी में हो रही देरी से 2477 किसान परेशान
Bhavantar Yojana Betul: बैतूल(राष्ट्रीय जनादेश)। प्रदेश में इस साल सरसो की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने के बदले अधिकृत कृषि उपज मंडी में भावांतर योजना के तहत करने का निर्णय लिया है। सरसो बेचने ऑन लाइन पंजीयन करवाने और तीन बार खरीदी शुरू करने का एलान करने के बावजूद जिले में भावांतर योजना के तहत सरसो की खरीदी शुरू नहीं हुई है। कृषि उपज मंडी के पोर्टल में सरसो खरीदी को लेकर कोई जानकारी नहीं है, जिससे सरसो बेचने ऑनलाइन पंजीयन करवाने वाले जिले के 2477 किसान पशोपेश में है।
प्रदेश सरकार द्वारा गत वर्ष रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सरसो की खरीदी 5950 रुपए प्रति क्विंटल के दाम में समर्थन मूल्य में की थी जिसमें जिले में सरसो की बंपर आवक हुई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस साल सरसो की एमएसपी 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। सरसो बेचने जिले मेंं 2477 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है। सरकार ने किसानों से 13.22 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उत्पादन के हिसाब से सरसो खरीदी करने का निर्णय भावांतर योजना में करने का निर्णय लिया है। इसके लिए किसानों को जिले की अधिकृत मंडी में सरसो बेचकर ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करना होगा।
तीन बार बढ़ाई तारीख
प्रदेश में सबसे पहले भावांतर योजना के तहत 23 मार्च से भावांतर योजना के तहत निर्णय लिया गया। इसके लिए तैयारी कर शेड क्रमांक एक एवं दो में तैयारी की गई लेकिन सरसो खरीदी भावांतर योजना में नहीं हुई। इसके बाद एक अप्रैल से सरसो खरीदी की नई तारीख आई। लेकिन एक अप्रैल से भी सरसो खरीदी नहीं की गई। सरकार द्वारा तीसरी बार 16 अप्रैल से भावांतर योजना में सरसो की खरीदी शुरू करने की घोषणा की गई लेकिन 16 अप्रैल से भी भावांतर योजना के तहत सरसो की खरीदी शुरू नहीं की गई।
कृषि उपज मंडी बैतूल के सचिव सुरेश कुमार परते ने बताया कि बैतूल के साथ ही प्रदेश में कहीं भी भावांतर योजना के तहत सरसो खरीदी शुरू नहीं हुई है। श्री परते ने बताया कि मंडी के पोर्टल में सरसो खरीदी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। आगामी आदेश तक भावांतर योजना में सरसो खरीदी स्थगित है।
जिले में एमएसपी से कम है प्रचलित दाम
सरकार द्वारा इस साल सरसो का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। भावांतर योजना में जिन किसानों की सरसो 6200 रुपए प्रति क्विंटल से कम बिकेगी सरकार उन किसानों के बैंक खातों में भावांतर की राशि ट्रांसफर करेगी। जिले में सरसो के प्रचलित दाम 6200 रुपए क्विंटल से कम ही है। कृषि उपज मंडी बैतूल में गुरुवार को सरसो के प्रचलित दाम 5870 रुपए क्विंटल, बुधवार को 5950 रुपए प्रति क्विंटल और मंगलवार को 5900 रुपए प्रति क्विंटल थे। दाम कम होने के बावजूद किसान इस उम्मीद से सरसो बेच रहे हैं कि उन्हें भावांतर योजना के तहत अंतर की राशि मिल जाएगी। फिलहाल भावांतर योजना में सरसो खरीदी को लेकर संशय बना हुआ है।

जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं
Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर की चेतावनी: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई