Betul Samachar: अमृत सरोवर अधूरा मिलने पर कलेक्टर ने जताई सख्त नाराजगी, ईई और एई को थमाया जायेगा नोटिस
Betul Samachar: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज प्रभातपट्टन एवं मुलताई विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य शासकीय संस्थाओं के संचालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम खंबारा में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर अपूर्ण एवं अक्रियाशील पाए जाने पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए वाटरशेड ट्रीटमेंट, रिज-टू-वैली कॉन्सेप्ट तथा कंटूर ट्रेंच जैसी संरचनाएं विकसित कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्राम बरखेड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार, प्रसव सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं फॉलोअप तथा दवाओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आपात स्थिति में बाहर न जाना पड़े। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बाउंड्रीवाल निर्माण सहित अन्य समस्याएं भी सुनीं।
ई-टोकन व्यवस्था पर जोर
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने आदिम जाति सहकारी समिति बरखेड़ का निरीक्षण कर रजिस्टरों का अवलोकन किया और किसानों को ऋण वितरण की जानकारी ली। उन्होंने ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस प्रणाली का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही समिति कार्यालय में ई-टोकन संबंधी जानकारी के पोस्टर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि किसान आसानी से प्रक्रिया समझकर इसका लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ आंचल पवार, तहसीलदार संजय बैरिया, तहसीलदार यशवंत गिन्नारे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित