CG व्यापम अपडेट: भीषण गर्मी के चलते बदला परीक्षाओं का समय, अब सुबह 10 बजे से होगा एग्जाम
रायपुर| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। अब सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह नया नियम 26 अप्रैल से प्रभावी होगा और भविष्य की सभी परीक्षाओं पर लागू रहेगा।
परीक्षा के समय में बदलाव की वजह राज्य में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए व्यापम ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले ये परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होती थीं, लेकिन परीक्षार्थियों को लू और कड़ी धूप से बचाने के लिए समय को एक घंटा पहले खिसका दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को अनुकूल वातावरण प्रदान करना है ताकि वे बेहतर परिणाम दे सकें।
प्रवेश हेतु कड़े दिशा-निर्देश नियमों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें, केंद्र का स्थान पहले ही देख लें और परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचें।
ड्रेस कोड का पालन जरूरी व्यापम ने परीक्षा के लिए सख्त ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है:
-
हल्के रंग के आधी आस्तीन (Half Sleeves) के कपड़े पहनना अनिवार्य है।
-
गहरे रंग जैसे काले, गहरे नीले और हरे कपड़ों पर पाबंदी रहेगी।
-
जूते, मोजे, बेल्ट या स्कार्फ पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।
-
परीक्षार्थी केवल साधारण चप्पल पहनकर ही केंद्र में आ सकते हैं।
-
कान के किसी भी प्रकार के गहने पहनना पूरी तरह वर्जित है।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Betul accident news: बैतूल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट