पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद रखने की अवधि बढ़ाई
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को 24 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले के साथ ही दोनों देशों के बीच हवाई यातायात पर लगी पाबंदियां एक साल से अधिक समय तक जारी रहने वाली हैं।
यह प्रतिबंध पिछले वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगाया गया था। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। घटना के बाद 24 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने भी 30 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस के उपयोग पर रोक लगा दी थी। तब से दोनों देशों के बीच यह प्रतिबंध लगातार जारी है।
हवाई क्षेत्र बंद होने का सीधा असर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है। एयरलाइंस को लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ-साथ परिचालन लागत भी अधिक हो रही है। यात्रियों को भी टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और लंबी उड़ानों का सामना करना पड़ रहा है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Betul accident news: बैतूल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत