आजमगढ़: बच्चों से सफाई कराने वाले प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, निलंबित
आजमगढ़|अजमतगढ़ क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के बजाय सफाई और निजी कार्य कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह मामला 10 अप्रैल 2026 को एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया था, जिसमें बच्चे झाड़ू लगाते और सामान ढोते नजर आए थे। इसके अतिरिक्त, मिड-डे मील को बाहर चूल्हे पर बनाने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी सही पाए गए। प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं