Betul mandi news: मक्का उठाव में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, व्यापारियों को चेतावनी, मंडी सचिव को नोटिस
Betul mandi news: बैतूल कृषि उपज मंडी में मक्का उठाव को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बार-बार देरी से मंडी में बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि तय समय में माल नहीं उठाया तो सीधे कार्रवाई होगी।
बैठक में उठाव व्यवस्था पर चर्चा
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर मण्डी भारसाधक और अनुविभागीय दंडाधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान मंडी में नीलामी के बाद मक्का के उठाव में हो रही देरी से पैदा हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
20 अप्रैल तक दी गई अंतिम समय सीमा
एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में समय सीमा के भीतर मक्का का उठाव किया जाए। इसके लिए 20 अप्रैल 2026 की शाम तक का अंतिम समय तय किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय अवधि तक माल नहीं उठाने वाले व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और उनके क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई जा सकती है।
मंडी सचिव को नोटिस जारी
मंडी में 24 घंटे के भीतर माल उठाव सुनिश्चित करना मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए एसडीएम ने इस मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई। मंडी सचिव सुरेश परते को 15 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में तय समय पर उठाव नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और शासन को होने वाले नुकसान की भरपाई उनके वेतन से की जाएगी।
बैठक में ये व्यापारी रहे मौजूद
इस बैठक में प्रमुख व्यापारियों में निलेशलाल भिकुलाल गोपाल ट्रेडर्स, हीरालाल भिकुलाल, प्रमोद अग्रवाल, श्याम जी, पीयूष अग्रवाल, मनोज ईसरे, राजेश आहूजा, आर.के. अग्रवाल, रामकिशोर राठौर, मुकेश टेढ़िया और मुकेश राठौर शामिल रहे।

Genda Chowk Public Toilet Issue: विकास या मज़ाक? 34 लाख खर्च कर भी यात्री नाले किनारे जाने को मजबूर, गेंदा चौक शौचालय पर कब खुलेगा ताला?
RTE Betul Admission 2026: आरटीई की लोकप्रियता: बैतूल में पहले ही राउंड में भर गईं 92% सीटें, अब मात्र 177 पर मिलेगा मौका
Road Construction: युद्ध का साइड इफेक्ट: डामर की भारी कमी, शहर से गांव तक सड़कों का निर्माण अधर में लटका
Betul Mandi News: दोहरा मापदंड: बैतूल मंडी में किसानों को कार्यवाही का डर, व्यापारियों के 'कब्जे' पर प्रबंधन मौन
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स