CBSE 10th Betul Result: बैतूल। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में बैतूल जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आरडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। आरडी पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने जिले में टॉप कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र पार्थ मालवीय ने जिले में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं कनक उपाध्याय ने 97.40 प्रतिशत, एंजिल डांगी ने 97.20 प्रतिशत और आक्क्षदा सोनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर्स बने।

आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में शिक्षकों के अथक प्रयास और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के रिजल्ट में आरडी पब्लिक स्कूल ने अपना दबदबा कायम रख उत्कृष्टता साबित की। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

97 विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में क्वालिटी एजुकेशन के लिए ख्यातिनाम आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिशन मोड में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में इसकी झलक साफ दिखाई देती है। कक्षा दसवीं में स्कूल के चार छात्र-छात्राओं द्वारा जिले में टॉप करने के साथ ही स्कूल के 97 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

विद्यार्थियों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारी है। पार्थ मालवीय ने गणित एवं सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं भाव्या परसाई और आयुष बढ़ायया ने विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। तनिष्क राठौर ने सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।