जब मां ने कहा ‘पुत्तर बड़ा सोच’, बदली Akshay Kumar की जिंदगी
अक्षय इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं, उन्होंने शो में आए कंटेस्टेंट्स अक्षय, पूर्वा और निखिल से सपनों और एंबिशन को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान निखिल ने बताया कि वह एक छोटा सा घर खरीदना चाहते हैं। इस पर अक्षय ने उन्हें बड़ा सोचने और ऊंचा लक्ष्य रखने की सलाह दी।
घर खरीदने पर दी थी बड़ा सोचने की सीख
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें बड़ा सोचने की सीख दी थी, जब वह अपना पहला घर खरीदने जा रहे थे।अपने पहले घर की यादों को शेयर करते हुए अक्षय ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार अपना घर लेने के बारे में सोचा, तो मैंने प्लान किया था कि मैं 2 बेडरूम वाला फ्लैट लूंगा। लेकिन मेरी मां ने कहा, ‘पुत्तर, बड़ा सोच।’ मैंने कहा, इससे बड़ा क्या सोचूं, 2 कमरे का फ्लैट मिल जाए, इससे बड़ा क्या होगा।’
अक्षय ने आगे बताया कि उनकी मां ने उन्हें और बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया, जिससे उन्होंने आखिरकार 5 बीएचके फ्लैट लेने का टारगेट बनाया।
पहला घर अपने लिए लिया जाता है
उन्होंने अपनी मां की सीख को समझाते हुए कहा, ‘उनका कहना था कि जो पहला घर होता है, वो अपने लिए लिया जाता है। उसके लिए भगवान किसी न किसी तरह पैसे पूरे करवा देते हैं। लेकिन जो दूसरा घर होता है, जो आप इन्वेस्टमेंट के लिए लेते हो, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है।’जब अक्षय ने निखिल से मजाकिया अंदाज में उनका सपना पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह 5 बीएचके घर लेना चाहते हैं, जिसे सुनकर सभी हंस पड़े। अपने मजाकिया अंदाज में अक्षय ने कहा, ‘इतना भी मत खींचना कि ऊपर वाला मारना शुरू कर दे।’
'भूत बंगला' में नजर आएंगे एक्टर
बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही 'भूत बंगला' फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। 16 अप्रैल से इसके पैड प्रीव्यू शुरू हो गए हैं फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है। मूवी में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, परेश रावल, तब्बू और असरानी लीड रोल में हैं।

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद बंगाल में सियासी बवाल, BJP-TMC आमने-सामने
कोलकाता दौरे पर आज अमित शाह, बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का कर सकते हैं ऐलान
टीवीके की सत्ता को लेकर अनिश्चितता बरकरार, AIADMK ने बढ़ाई हलचल
तिरंगे को सलामी, ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम
पीएम मोदी बोले: आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर कायम
कफ सिरप मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, विभोर राणा समेत छह पर चार्जशीट