Betul Samachar: कलेक्टर सोनवणे का जमीनी दौरा: किसानों को दी नई राह, पैकेजिंग-ब्रांडिंग पर जोर
Betul Samachar: बैतूल जिले में पदभार संभालने के बाद नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सीधे जमीनी स्तर पर पहुंचकर काम की शुरुआत की। उन्होंने गांव पहुंचकर किसानों से संवाद किया और खेती से जुड़े पहलुओं को समझते हुए उन्हें नई दिशा में आगे बढ़ने के सुझाव दिए।
ग्राम ढोंडवाड़ा में किसानों से चर्चा
बुधवार को कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले का पहला फील्ड दौरा करते हुए ग्राम ढोंडवाड़ा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसान शुभम पंडाग्रे और भूषण सावले से मुलाकात कर गन्ना फसल की लागत, उत्पादन और बाजार में बिक्री की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
किसानों को दी विविध खेती की सलाह
कलेक्टर ने किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, उद्यानिकी और अन्य कृषि आधारित कार्यों को अपनाकर आय के नए स्रोत बनाए जा सकते हैं। इससे खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है।
जैविक गुड़ के लिए क्लस्टर बनाने के निर्देश
क्षेत्र में जैविक गुड़ के बढ़ते उत्पादन और उसकी बाजार में अच्छी मांग को देखते हुए कलेक्टर ने कृषि विभाग को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों का समूह बनाकर उन्हें बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग की सुविधा दी जाए, ताकि उनके उत्पाद को अच्छा दाम मिल सके।
फसल चयन पर भी दिया जोर
कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और पानी की उपलब्धता के आधार पर फसल का चयन करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। इससे लागत कम होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ मुनाफा भी बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि सुरेंद्र पराते सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्वामी रामभद्राचार्य के बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल
टाटा ट्रस्ट्स में मतभेद खुलकर सामने आए, 8 मई की बैठक अहम
सोना-चांदी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी ₹2.51 लाख किलो के पार
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें
सेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद
‘राजा शिवाजी’ का छठे दिन भी जलवा, बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई