SRH के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी शून्य पर आउट
सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह आरआर का चार मैचों में जीत का सिलसिला रुक गया। राजस्थान टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खाता नहीं खोल सके। पहले ही ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अब राजस्थान के कोच ने खुलासा किया है कि वैभव इस मैच में खुश नहीं थे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
वैभव क्यों थे नाखुश?
महज 15 साल की उम्र में वैभव ने टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले गए पहले चार मुकाबलों में उनके स्कोर 52, 31, 39 और 78 रहे, जिसमें उन्होंने दो बार सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस सीजन के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में और उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया, जिससे उन्हें फील्डिंग का मौका नहीं मिला। इस फैसले को लेकर राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेन्नी ने बड़ा खुलासा किया।
कोच ने बताई वजह
उन्होंने साफ कहा, 'पिछले मैच में जब वह फील्डिंग नहीं कर पाए, तो वह खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें फील्डिंग करना बहुत पसंद है। ऐसा नहीं है कि वह खराब फील्डर हैं। डोनोवन फरेरा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में कॉलरबोन चोटिल कर बैठे थे। वह बेहतरीन फील्डर हैं। उनके लौटने से टीम को मजबूती मिली है, लेकिन दुर्भाग्य से वैभव को बाहर बैठना पड़ा।'
मैच का हाल
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर उनकी चार मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 216/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे। शुरुआत में टीम ने अभिषेक शर्मा (0) और ट्रेविस हेड (18) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन किशन ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बनाए। उनका साथ हेनरिक क्लासेन (40 रन, 26 गेंद), नीतीश रेड्डी (28 रन) और सलिल अरोड़ा (नाबाद 24) ने दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए।
राजस्थान की पारी रही फीकी
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रन पर सिमट गई। विदर्भ और बिहार के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को दबाव में रखा। इस हार के बावजूद राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि हैदराबाद ने दूसरी जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर छलांग लगाई।

Genda Chowk Public Toilet Issue: विकास या मज़ाक? 34 लाख खर्च कर भी यात्री नाले किनारे जाने को मजबूर, गेंदा चौक शौचालय पर कब खुलेगा ताला?
RTE Betul Admission 2026: आरटीई की लोकप्रियता: बैतूल में पहले ही राउंड में भर गईं 92% सीटें, अब मात्र 177 पर मिलेगा मौका
Road Construction: युद्ध का साइड इफेक्ट: डामर की भारी कमी, शहर से गांव तक सड़कों का निर्माण अधर में लटका
Betul Mandi News: दोहरा मापदंड: बैतूल मंडी में किसानों को कार्यवाही का डर, व्यापारियों के 'कब्जे' पर प्रबंधन मौन
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स