Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल के नए कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार, बोले- योजनाओं की होगी सख्त मॉनिटरिंग
Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के पालन में उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।
जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर डॉ. सोनवणे का अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. सोनवणे इससे पूर्व नगर निगम रीवा में आयुक्त सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कार्यालय का किया निरीक्षण
नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे से रविवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय प्रशासनिक संरचना, प्रगतिरत एवं स्वीकृत निर्माण कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली।
विभागवार निर्धारित होगा रोस्टर
उन्होंने कहा कि विभागवार रोस्टर निर्धारित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कलेक्टर कार्यालय भवन का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

9 महीने बाद भी जॉइनिंग न मिलने पर शिक्षकों का आक्रोश
राजभवन पहुंचे विजय, 112 विधायकों के समर्थन का दावा
सरकार ने 51 डॉक्टरों को बर्खास्त कर भेजा सख्त संदेश
फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
सुप्रीम कोर्ट ने कहा—यह मामला सबरीमाला से भी अधिक अहम