Bike Theft Betul: बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश: 10 वाहन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी गए 10 दोपहिया वाहन सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। यह कार्यवाही कोतवाली पुलिस ने एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देशन में निरीक्षक देवकरण डहेरिया ने की।
10 वाहन किए जब्त
कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख फैजान पिता शेख बेताब (24) निवासी आर्य वार्ड, कम्पनी गार्डन, बैतूल, तिलक उर्फ सोम शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा (21), निवासी आर्य वार्ड, कम्पनी गार्डन, बैतूल एवं एक बाल अपचारी के कब्जे से 05 मोटरसाइकिल एवं 05 स्कूटी कुल 10 वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5,10,000/- है, बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने यह वाहन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चुराए थे। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए वाहनों को शहर के आसपास जंगलों में छिपाकर रखा जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से सभी चोरी के वाहन बरामद किए।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में विशेष भूमिका निरीक्षक देवकरण डेहरिया, एसआई बसंत अहके, प्रधान आरक्षकों में 64 तरूण पटेल, 369 शिव कुमार, 143 दिनेश निमोदा, 164 शुभम चौबे, 88 योगेश परते, 52 बिजेश रघुवंशी एवं आरक्षकों में 56 नितिन चौहान, 581 अनिरूध्द, 430 चन्द्रपाल सरयाम, 474 राहुल शर्मा, 650 उज्जवल दुबे, 432 दुर्गेश वर्मा, 83 अनिल बैलवंशी, 168 नारायण, 695 अभिषेक, 535 कुमेश इवनाती, 145 हेमंत बडकुड ( कन्ट्रोल रूम सीसीटीव्ही कार्या.), सायबर सेल से- आरक्षक 147 राजेन्द्र धाडसे, 296 दीपेन्द्र सिंह, 10 पंकज, 236 बलराम राजपूत, 442 सचिन, दीपेन्द्र सायबर सेल, आरक्षक राजेन्द्र धाडसे सायबर सेल की सराहनीय रही है।

एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही दूरी
असम में बड़ा सियासी बदलाव, हिमंत बिस्व सरमा का इस्तीफा, कार्यवाहक CM के रूप में जारी भूमिका
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट
स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ की शुरुआत
भगवंत मान के बयान से बढ़ी सियासत, ब्लास्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने मांगे सबूत
बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त