Patwari Salary Delay: बीसीओ बदलाव से पटवारियों-आरआई का वेतन अटका, बिना तैयारी के फैसले पर उठे सवाल
Patwari Salary Delay: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले भर में पदस्थ पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को मार्च महीने का वेतन भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। शासन द्वारा अचानक किए गए बड़े बदलाव के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि जल्द वेतन भुगतान हो जाने का आश्वासन सभी को दिया जा रहा है।
जिले भर में 477 पटवारी, 60 से 70 आरआई और 50 से 55 कंप्यूटर ऑपरेटर पदस्थ हैं। बताया जाता है कि पहले इन सभी का वेतन पटवारी कैडर के वेतन हेड से होता था। इनके बीसीओ (बिल कंट्रोल ऑफिसर) बंदोबस्त विभाग ग्वालियर थे। मार्च महीने में विभाग द्वारा अचानक एक बड़ा बदलाव कर दिया गया। इसमें इस वेतन हेड को पीआरसी में मर्ज कर दिया।
अब चूंकि वेतन हेड ही परिवर्तित कर दिया गया तो पूर्व में जो इनके बीसीओ थे, वे इनका मार्च महीने का वेतन आहरण नहीं कर पाए। यही कारण है कि पहले जहां पहली तारीख को वेतन का भुगतान हो जाता था, वहीं इस बार इन सभी कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन अभी तक नहीं मिल सका है।
अब पीआरसी बन गए बीसीओ
अब पटवारियों, आरआई और कंप्यूटर ऑपरेटरों के बीसीओ पीआरसी हो गए हैं। इससे अब इनके वेतन का भुगतान भी पीआरसी द्वारा ही किया जाएगा। हालांकि यह तब तक संभव नहीं होगा, जब तक वेतन हेड परिवर्तित नहीं हो जाता। यह पूरी प्रक्रिया अभी चल रही है। इसी के चलते इनका वेतन अभी तक अटका हुआ है। अधिकारियों द्वारा इन्हें वेतन में देरी का कारण बताया जाकर संयम रखने को तो कहा जा रहा है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि वेतन भुगतान कब तक होगा।
बिना पूर्व तैयारी के किया बदलाव
कर्मचारियों का कहना है कि शासन द्वारा बिना किसी पूर्व तैयारी के ही यह बड़ा बदलाव कर दिया गया है। यदि शासन को ऐसा करना ही था तो पहले ही इसकी तैयारी कर ली जाती, ताकि वेतन भुगतान समय पर हो जाता। यहां पहले बदलाव कर दिया गया और अब सारी प्रक्रिया की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि इस महीने से स्कूल शुरू हो रहे हैं। वहीं शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। इसके चलते इस महीने पैसों की ज्यादा जरुरत है। विभाग के इस अदूरदर्शी रवैये से सभी को परेशान होना पड़ रहा है।

डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग