Congress Protest Betul: किसानों के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस, LPG महंगाई के खिलाफ सिलेंडर की अर्थी निकालकर किया प्रदर्शन
Congress Protest Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। किसानों की आवाज बुलंद करने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही किसान भी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के अलावा एलपीजी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की अर्थी भी निकाली। छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में जनसभा के बाद कांग्रेसी जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपर कलेक्टर वंदना जाट को राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ऑडिटोरियम में आयोजित जनसभा में संबोधन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी में देरी, समर्थन मूल्य नहीं मिलने, ओलावृष्टि से नुकसान और खाद की कमी जैसी समस्याओं से किसान परेशान हैं, लेकिन शासन स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूरी में किसान अपनी उपज कम दामों पर बेचने को विवश हैं।
खराब हुई फसलों का किया जाएं सर्वे
सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने किसानों और आमजन से जुड़ी कई प्रमुख मांगें रखीं। इसमें मुलताई, आठनेर, चिचोली सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि से खराब फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने और रंगविहीन गेहूं की खरीदी की मांग की गई। साथ ही गेहूं का 3000 रुपये, मक्का का 2400 रुपये और सोयाबीन का 6000 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित कर खरीदी शुरू करने की बात कही गई।
खाद की कालाबाजारी पर लगे रोक
किसानों को 14 घंटे बिजली आपूर्ति, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, खाद-यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने की मांग भी प्रमुख रही। सहकारी ऋण वसूली की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाने और ब्याज माफ करने, बिजली चोरी व नरवाई जलाने के नाम पर दर्ज प्रकरण खत्म करने की मांग भी उठाई गई।
असम के सीएम पर दर्ज हो प्रकरण
इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जोड़ों की संख्या बढ़ाने, मेंढा डैम प्रभावित ग्राम ढोल्यामहु के विस्थापितों के पुनर्वास और आदिवासी अंचलों में पेयजल समस्या के समाधान की मांग भी की गई। ज्ञापन में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की गई। धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम कर रखे थे, हालांकि इन सबकी कहीं जरुरत ही नहीं पड़ी।
बढ़ते दामों का विरोध, सिलेंडर की निकाली अर्थी
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस के बढ़ते दाम और किल्लत के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर अनोखा प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के सामने सिलेंडर का दहन कर केंद्र की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की कथित गलत नीतियों को लेकर जमकर नारेबाजी की और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान यह रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा, गोविंद व्यास, ब्रजभूषण पांडे, रामू टेकाम, समीर खान, लवलेश बब्बा राठौर, नारायण राव धोटे, सुभाष देशमुख, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, पूर्व विधायक पीआर बोड़खे, धरमू सिंह सिरसाम, राहुल उइके, मनोज मालवे, मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेंद्राम, डॉ. रमेश काकोड़िया, मनोज आर्य, नत्थू पोटे, संजय सरदार यादव, अनुराग मिश्रा, जैद खान, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी, ओमप्रकाश दीवान, महेश थोटेकर, सोनू हरप्रीत खनूजा, नितिन गाडरे, जगदीश गोचरे, कमल नागले, महेन्द्र भारती, सप्पू खान, मोनू वाघ, नितेश साहू, राहुल छत्रपाल, मोनू बडोनिया, प्रशांत राजपूत, महेन्द्र पंडोले, मनोज कालू आहूजा, राजकुमार चौबे, पंकज वंजारे, सत्यप्रकाश रावत, निताई कर, नीरज राठौर, रूपलाल यादव, पहलवान सिंह ठाकुर, सुभाष यादव, महेश यादव, राहुल पटेल, उपेन्द्र वर्मा, राहुल इवने, पंकज रानू ठाकुर, सियाराम यादव, गोपाल आजाद, नरेश मोहरे, विजेन्द्र भावसार, बटेश्वर भारती, अजय सिंह सोलंकी, मिश्रीलाल धाकड़, भूतासिंह, सुमित शिवहरे, किशोर परिहार, लोकेश पगारिया, प्रशांत मरोठी, रवि त्रिपाठी, रामा काकोड़िया, जानी पठान, धर्मेन्द्र खाकरे, प्रेरणा शर्मा, जमन्या पंडाग्रे, तरुण मानकर, संजय मावस्कर, रवि उघड़े, प्रीतेश पटेल, सुरेश करोले, ललित यादव, शिवम दीवान, सीमा अतुलकर, राफे बक्स, वसीम खान सहित सैकड़ों किसान और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई