छत्तीसगढ़ में अफसर-कर्मचारियों के लिए 3 कोर्स अनिवार्य
रायपुर|छत्तीसगढ़ के अफसर-कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है. जहां राज्य शासन ने मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत विकसित आई-गॉट (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफॉर्म को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत कर्मचारियों को 3 कोर्स करना जरूरी होगा. अगर ये नहीं किया तो अप्रैल की सैलरी भी नहीं मिलेगी|
छत्तीसगढ़ के अफसर-कर्मचारियों को ये 3 कोर्स करना जरूरी
- राज्य शासन ने मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत विकसित आई-गॉट (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफॉर्म को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं.
- यह एआई आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और सतत प्रशिक्षण तय करना है.
- प्लेटफॉर्म के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों (वर्ग तीन या उससे ऊपर) को अपने पद के अनुरूप कोर्स का चयन करना होगा.
- इनमें विभागीय ज्ञान, कार्यप्रणाली कौशल, नेतृत्व, नैतिकता, नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण, डिजिटल कार्य प्रणाली, डेटा प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं.
- सभी के लिए एआई से संबंधित कोर्स अनिवार्य है. अधिकारी-कर्मचारी को कम से कम तीन कोर्स पूरे करना अनिवार्य होगा.
- वर्ष 2026-27 से एपीएआर (वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन) में भी 3 कोर्स की अनिवार्यता जोड़ी जाएगी. विशेष रूप से अप्रैल माह का वेतन आहरण करने के लिए तीन कोर्स पूर्ण होना जरूरी किया गया है.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Betul accident news: बैतूल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत