“ज्यादा बोलबे ता तोका बंद कइके डंडा से मारब”—जल निगम कर्मचारियों पर भड़के BJP विधायक
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सदर सीट से भाजपा के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. विधायक ने इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि जनकारी समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि जगह-जगह सड़कों की खुदाई और निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी से आम नागरिक परेशान हैं. अधिकारियों को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. इतना ही नहीं उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अधिकारियों से कहा कि ‘तोका बंद कइके डंडा से मारब, नहीं सुधर जा.’ विधायक के इस रवैए को लेकर मामला गरमाया हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला सड़कों की खुदाई, सीवर लाइन और जल जीवन मिशन से जुड़ा है. जिसकी सुस्त रफ्तार को लेकर विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कहा कि ‘हर घर जल’ योजना और सीवर लाइन के निर्माण कार्यों ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी है. अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
15 दिनों का दिया अल्टीमेटम
इस दौरान अधिकारियों ने भी माना की काम में देरी और लापरवाही हुई है. अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया कि कुछ तकनीकी बाधाओं और सड़क निर्माण के विशेष मानकों के कारण काम में देरी हुई है. लेकिन अधिकारियों के जवाब सुनकर विधायक संतुष्ट नहीं हुए. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर कार्य स्थल की बाधाएं दूर नहीं हुईं और काम में तेजी नहीं आई, तो वे शासन स्तर पर सख्त कदम उठाएंगे।
स्थानीय भाषा में लगाई फटकार
इस दौरान विधायक ने स्थानीय भाषा में अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा, ‘अबहीं, तोहे बंद कइके डंडा से मारब, नहीं सुधर जा, सारे काम दुरुस्त कर ले जा, पानी सप्लाई जल्दी से जल्दी चालू करावा.’ विधायक ने साफ किया कि अगर जनता पानी की समस्या से जूझेगी, तो अधिकारियों को भी परेशान होना पड़ेगा. विधायक के इस व्यवहार को लेकर यूपी कांग्रेस ने पलटवार किया और पूछा कि भाषा कि मर्यादा कहां गई?

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Betul accident news: बैतूल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत