Neetu Parmar chairman decision: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीतू परमार फिर संभालेंगी नपा अध्यक्ष पद, वर्षा गढ़ेकर जाएंगी सुप्रीम कोर्ट
Neetu Parmar chairman decision: मुलताई। उच्च न्यायालय ने पूर्व अध्यक्ष नीतू परमार को पुनः अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की अनुमति दी है। उच्च न्यायालय के इस फैसले से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। पूरे मामले में नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा है कि वे उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे ने फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण पूर्व से उच्च न्यायालय में चल रहा था। जिसके बाद सोमवार उच्च न्यायालय द्वारा नीतू परकार को पुनः अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की अनुमति देने का निर्णय आया है।
इधर कांग्रेस के किशोरसिंह परिहार ने बताया कि अंततः सत्य की विजय हुई है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से प्रकरण चल रहा था। जिसके बाद सोमवार फैसला आया है। जिसमें कांग्रेस की नीतू परमार अब फिर से नगर पालिका की कमान संभालेंगी। नीतू परमार के पुनः अध्यक्ष की कमान संभालने का फैसला आते ही उनके समर्थकों सहित कांग्रेसियों ने बस स्टैंड के पास जमकर आतिशबाजी की।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए