धार भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट में आज से रोजाना सुनवाई, फैसले की बढ़ी उम्मीद
इंदौर। धार भोजशाला विवाद से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में आज यानी 6 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से सुनवाई होनी है. कोर्ट ने जल्द से जल्द इस मामले को निपटाने के उद्देश्य से रोज सुनवाई करने का अहम फैसला लिया है. आज सुनवाई दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होने वाली हैं. सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में चल रहा ये मामला अब एक निर्णायक मोड पर पहुंच गया है।
कोर्ट जल्द कर सकती है बड़ा फैसला
अब इस केस पर रोज सुनवाई होनी है तो माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले पर कोई न कोई बड़ा फैसला आ सकता है. इस विवाद से जुडे़ सभी पक्षों की जनरें कोर्ट से आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं. जैसे-जैसे भोजशाला मामले की सुनवाई अंतिम दलीलों यानी कि आखिरी चरण की तरफ बढ़ रही है, तो उम्मीद की जा रही है कि कोर्ट जल्द ही कुछ बड़ा फैसला सुन सकती है।
अब से प्रतिदिन होगी इस मामले पर सुनवाई
आज की निर्धारित सुनवाई के दौरान चार याचिकाओं और एक अपील पर दलीलें पेश की जाएंगी. सबसे पहले याचककर्ता की बात सुनी जाएंगी इसके बाद अपील कर्ता को सुना जाएगा. बता दें कि इससे पहले की सुनवाई में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की और फैसला किया कि सोमवार से दोपहर 2:30 बजे से रोज़ाना सुनवाई शुरू होगी।
दोनों पक्षों को मिलेगा बराबर मौका
इस मामले में आज सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से विष्णु शंकर जैन और विनय जोशी पेश होंगे. जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से एडवोकेट सलमान खुर्शीद अपनी दलीलें पेश करेंगे. याचकर्ता और प्रतिवादी दोनों ही इस मामले में अपने दावे और सबूत पेश करने का पर्याप्त मौका दिया जाएगा।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान