ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान की तरफ से होर्मुज (Hormuz) न खोले जाने से बेहद गुस्से में हैं, जो उनके शब्दों में साफ झलक रहा है। उन्होंने पहले ईरान (Iran) को 48 घंटे का अल्टीमेटम (Ultimatum) दिया था, फिर इस पर मुहर लगाते हुए मंगलवार का दिन घोषित किया। अब ट्रंप ने ईरान पर हमले का समय भी तय कर दिया है। उनके अनुसार समझौता न होने पर मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे) ईरान पर हमला किया जाएगा।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मंगलवार रात 8 बजे- ईरान पर हमले का समय तय
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)!’
इससे पहले उन्होंने कड़ी भाषा में चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका उसकी ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि ‘अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान में पावर प्लांट और पुल सब कुछ निशाने पर होगा।’
पहले ट्रंप ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम
बता दें कि, ट्रंप पहले भी ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके थे, लेकिन बाद में इस समय-सीमा को कई बार बढ़ाया गया। अब इसे बढ़ाकर 8 अप्रैल की रात तक कर दिया गया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि समझौते की संभावना अभी भी है, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो वे ‘सब कुछ खत्म कर देंगे।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के आम लोग अपनी सरकार से खुश नहीं हैं और वे अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन कर सकते हैं।
ईरान-अमेरिका में समझौता न होने पर बढ़ सकता है हमला
इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का एक बड़ा पुल हमला कर गिरा दिया गया है और चेतावनी दी थी कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो और भी बड़े हमले हो सकते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक तरफ बातचीत की कोशिशें जारी हैं, वहीं दूसरी ओर सख्त बयानबाजी और सैन्य कार्रवाई की आशंका भी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले कुछ दिन इस पूरे मामले में बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान