पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और अमित शाह शामिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) नजदीक है। इसकी तैयारी राज्य में जोरों-शोरों से जारी है। तृणमूल कांग्रेस के बाद के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी है। पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर नितिन नवीन और तीसरे नंबर पर राजनाथ सिंह का नाम शामिल है।
भाजपा के चुनाव प्रचार में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिंनता बिस्वा शर्मा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणावीस के नाम शामिल है।
स्मृति ईरानी और कंगना रनौत भी लिस्ट में शामिल
बंगाल चुनाव में बीजेपी कैंपेनर्स के तौर पर कई अभिनेत्रियाँ भी नजर आएंगी। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और कंगना रनौत का नाम इस सूची में जोड़ा गया है। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती भूपेंद्र और मनोज तिवारी भी अहम भूमिका निभाएंगे।
इन मंत्रियों के नाम भी शामिल
केंद्र पर्यावरण मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा इस लिस्ट में मोहन चरण माझी, अनुराग ठाकुर, बाबूलाल मरांडी, सम्राट चौधरी, सुनील बंसल, बिपलब कुमार देव, मंगल पांडे ,अमित मालवीय, समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिष्ट ,जयंत कुमार राय, मनोज तिग्गा, बिजन गोस्वामी और लिएंडर एड्रियन पेस जैसी बड़ी हस्तियाँ भी शामिल हैं।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान