Mahua Dispute Murder Betul: महुआ बीनने के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahua Dispute Murder Betul: चिचोली (राष्ट्रीय जनादेश)। थाना क्षेत्र में महुआ बीनने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि फरियादिया लक्ष्मी पति खुड्डा धुर्वे उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरई खापा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका खेत तथा पड़ोसी राकेश धुर्वे का खेत आपस में लगा हुआ है। खेत की मेड़ पर महुआ का पेड़ स्थित है। महुआ सीजन में दोनों पक्ष उक्त पेड़ से महुआ बीनते हैं।
3 अप्रैल को सुबह लगभग 9 बजे फरियादिया के पति खुड्डा धुर्वे महुआ बीनने खेत गए थे। इसी दौरान आरोपी राकेश धुर्वे ने महुआ बीनने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल खुड्डा धुर्वे को उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
लोकेशन ट्रेस कर की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिला साइबर शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी राकेश पिता फूलचंद धुर्वे उम्र 42 वर्ष निवासी सिंगरईखापा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई। आरोपी को बैतूल न्यायालय में पेश किया गया है।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान