Fake Trading App Scam: बैतूल में फर्जी ऐप से शेयर बाजार ठगी, मुनाफे का लालच देकर 46 लाख से ज्यादा की ठगी
Fake Trading App Scam: ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बैतूल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 46 लाख से अधिक की रकम ठग ली गई। जालसाजों ने फर्जी ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पूरा खेल रचा।
फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए बनाया शिकार
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने थाना बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मार्च 2026 के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया। उन्होंने खुद को “NEW BERRY CAPITAL PRIVATE LIMITED GROUP” और “INDIA INFOLINE LIMITED-CS” से जुड़ा बताया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर कराया निवेश
आरोपियों ने शिकायतकर्ता को “NEW BERRY-882 EXCELLENCE CRICLE” और “IFL PROFESSIONAL” नाम के मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करवाए। इसके बाद 4 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 46,07,649 रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में आरोपी लगातार भरोसा दिलाते रहे।
फर्जी मुनाफा दिखाकर बढ़ाया विश्वास
जालसाजों ने ट्रेडिंग अकाउंट में 37,39,149 रुपये का लाभ दिखाया, जिससे शिकायतकर्ता को लगा कि उसका पैसा तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन जब उसने रकम निकालने की कोशिश की, तो उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद निकासी के नाम पर 1,40,000 रुपये और मांग लिए गए, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद थाना गंज बैतूल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।
पुलिस की अपील, रहें सतर्क
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया के जरिए निवेश करने से बचें। निवेश हमेशा SEBI से मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म और पंजीकृत ब्रोकर के माध्यम से ही करें। किसी भी ऐप या कंपनी की जांच किए बिना पैसा न लगाएं। अगर किसी तरह की साइबर ठगी का शक हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Farmer Murder Case: खेत के सामान के लिए किसान की बेरहमी से हत्या: पुलिस ने सुलझाई 'अंधे कत्ल' की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार
Betul Power Supply Restoration: आंधी के तांडव से अंधेरे में डूबे बैतूल को रोशन करने आधी रात तक 'जंग' लड़ती रहीं बिजली कंपनी की 13 टीमें
Betul Mandi: मंडी या व्यापारियों का डंपिंग यार्ड? अफसरों की सख्ती के बावजूद बोरों से अटे पड़े हैं शेड; नई व्यवस्था पर लापरवाही का ग्रहण
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना