Train Cancelled April India: रेलवे का बड़ा फैसला: कई ट्रेनें रद्द, कुछ बदलेंगी अपना मार्ग, निर्माण कार्यों के चलते लिया निर्णय
Train Cancelled April India: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नागपुर और गोंदिया रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विभिन्न कार्यों के कारण आगामी दिनों में रेल यातायात खासा प्रभावित रहेगा। इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है तो कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों का शेड्यूल जरुर देख लें।
रेलवे के पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल अशोक कटारे ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर लाइन क्रमांक 5 (प्लेटफार्म 3) के विकास कार्य (इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड) हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा 14 ट्रेनों को अप्रैल माह में रद्द किया गया है एवं सात ट्रेनों को अपने गंतव्य के पूर्व समाप्त किया गया है। इसमें बैतूल स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर-अमृतसर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ (गोंडवाना एक्सप्रेस) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12409 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन) गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15 ,16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।
ट्रेन क्रमांक 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन (समता एक्सप्रेस) 5, 7, 8, 9, 11, 12 ,14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 30 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम (समता एक्सप्रेस) 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।
यह ट्रेनें नहीं जाएंगी नागपुर
नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 के अपग्रेडेशन के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग बैतूल, नागपुर एवं वर्धा से ना चलकर बैतूल, नरखेड़, चांदूर बाजार एवं बडनेरा, सेवाग्राम होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। इस कारण नागपुर स्टेशन पर जाने के लिए यह गाड़ी उपलब्ध नहीं रहेगी।
► ट्रेन क्रमांक 07075 हैदराबाद-गोरखपुर बैतूल में शनिवार सुबह 9.08 पर आती है और 9.10 बजे प्रस्थान करती है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई तक अपने परिवर्तित मार्ग से जाएगी।
► ट्रेन क्रमांक 07076 गोरखपुर-हैदराबाद ट्रेन बैतूल स्टेशन पर प्रति सोमवार को सुबह 3.13 पर आती है एवं 3.15 पर प्रस्थान करती है। यह ट्रेन 12 अप्रैल से 24 मई तक अपने परिवर्तित मार्ग से जाएगी।
► ट्रेन क्रमांक 05073 बेंगलुरु-लाल कुआं एक्सप्रेस बैतूल में प्रति बुधवार सुबह 9.30 पर आती है और 9.32 पर प्रस्थान करती है। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 26 मई तक अपने परिवर्तित मार्ग से जाएगी।
► ट्रेन क्रमांक 05074 लाल कुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस बैतूल में प्रति रविवार 11.13 पर आती है एवं 11.15 प्रस्थान करती है। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 23 मई तक अपने प्रॉपर मार्ग से ना जाकर परिवर्तित मार्ग नरखेड़, चांदूर बाजार, बडनेरा होकर जाएगी।

Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत