Amla Girls Education Campus: आमला को मिली बड़ी सौगात: 40 करोड़ से बनेगा कन्या शिक्षा परिसर, छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Amla Girls Education Campus: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। केवल बड़ों को ही नहीं बल्कि वे बच्चों का भी ध्यान रख रहे हैं। उनका प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा और खेलकूद की ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्राप्त हो सके, ताकि भविष्य में उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर होने में कोई परेशानी न हो।
इसी कड़ी में विधायक डॉ. पंडाग्रे के प्रयासों से आमला क्षेत्र के बच्चों को एक बड़ी सौगात मिल रही है। उनके प्रयासों से आमला में कन्या शिक्षा परिसर की मंजूरी मिली है। यह कन्या शिक्षा परिसर 39 करोड़, 99 लाख, 99 हजार रुपये की लागत से बनेगा। इस परिसर में अध्ययन और छात्रावास के साथ ही छात्राओं को खेलकूद की उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा किया जाएगा। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से कन्या शिक्षा परिसर की मांग की जा रही थी। उनकी यह मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं आमला को यह सौगात दिए जाने पर विधायक डॉ. पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम