Betul condolence visit: निजी पीड़ा के बीच इंसानियत की मिसाल, शोकाकुल परिवारों तक पहुंचे खंडेलवाल
► अपने दर्द को भुलाकर दूसरों के आंसू पोंछने निकले बैतूल विधायक
►आंसुओं के बीच उम्मीद की किरण: शोक में डूबे परिवारों के लिए हेमंत बने सहारा
Betul condolence visit: निजी जीवन के गहरे दुःख की परछाईं जब मन को पूरी तरह ढक लेती है, तब अक्सर इंसान खुद को संभाल पाना भी मुश्किल महसूस करता है। लेकिन ऐसे ही कठिन क्षणों में कुछ लोग अपनी संवेदनाओं को केवल अपने तक सीमित नहीं रखते, बल्कि दूसरों के दुःख में भी शामिल होकर इंसानियत की एक नई मिसाल पेश करते हैं। बैतूल में ऐसा ही एक भावुक और मर्मस्पर्शी दृश्य सामने आया, जब अपनी बेटी के दिवंगत हो जाने के असहनीय दुःख के बावजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे।
अपने निजी शोक को किनारे रखकर वे उन घरों तक पहुंचे, जहां हाल ही में किसी अपने के जाने से सन्नाटा पसरा हुआ था। हर दरवाजे पर उनकी मौजूदगी केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सच्ची संवेदना और सहारा बनकर उभरी। नम आंखों और भरे गले से उन्होंने न केवल परिजनों का दुःख बांटा, बल्कि आर्थिक सहायता देकर बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर ली। यह दृश्य सिर्फ एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान का था, जो अपने दर्द से ऊपर उठकर दूसरों के आंसू पोंछने निकल पड़ा।

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल की पुत्री का आकस्मिक निधन हो गया था। निधन के पश्चात लगभग एक पखवाड़े बाद ही उन्होंने अपने निजी शोक को परे रखते हुए सामाजिक सरोकार और संवेदना की मिसाल प्रस्तुत कर बैतूल विधानसभा क्षेत्र में दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 27 मार्च को श्री खंडेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के जामठी, माथनी, धनोरा जीन, खेड़ीसांवलीगढ़, महदगांव, बडोरा ग्रामों सहित बैतूल नगर में लगभग दो दर्जन दिवंगत जनों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
बेसहारा हुए परिवार का बने सहारा
बैतूल विधानसभा क्षेत्र के बैतूल ग्रामीण खेड़ीसांवलीगढ़ मंडल अंतर्गत माथनी ग्राम में प्रहलाद सरनेकर एवं उनके पुत्र राहुल सरनेकर के निधन पर श्री खंडेलवाल ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। परिवार के दो पुरुष सदस्यों के निधन से शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना देकर श्री खंडेलवाल ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार के दिवंगत मुखिया स्व . प्रहलाद सरनेकर की पत्नी श्रीमती उर्मिला सरनेकर को मौके पर ही आर्थिक सहायता प्रदान कर प्रति वर्ष आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। परिवार के दिवंगत पुत्र स्व. राहुल सरनेकर की पत्नी श्रीमती सोनम सरनेकर को रोजगार दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बेसहारा हुई बेटी कुमारी जिविका की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। श्री खंडेलवाल की इस मानवीय और संवेदनशील पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। नागरिकों ने इसे सेवा और समर्पण की भावना का उदाहरण बताया है, जो सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शोक संवेदना व्यक्त करने ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में पहुंचे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बैतूल ग्रामीण खेड़ीसांवलीगढ़ मंडल अंतर्गत में ग्राम जामठी में शिक्षक स्व. विजय कुमार श्रीवास्तव, माथनी में स्व. प्रहलाद सरनेकर, स्व.राहुल सरनेकर, दनोरा जीन में स्व. मंचितराव खांडवे, स्व. मुकेश देशमुख, हिवरखेड़ी में स्व.बिहारी यादव, खेड़ीसावलीगढ़ में स्व. बंसीलाल राठौर, स्व.अभयराम बघेल, स्व.छाया गीद, महदगांव में स्व. बिहारी ड़िगरसे, स्व.बाबूराव ठोके, बडोरा मंडल अंतर्गत ग्राम बडोरा में स्व. शकुंतला फाटे के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी । साथ ही बैतूल नगर मंडल अंतर्गत बैतूल नगर के गणेश वार्ड में स्व. चंदूमल थारवानी, विकास वार्ड में स्व. दिनेश खुराना ,स्व.रामचरण पवार, स्व.श्रीमती इंद्रगीता वाडेकर, स्व. गोविंद राव धोटे, टैगोर वार्ड में स्व.श्रीमती रमेश रानी, स्व.श्रीमती सरोज शर्मा, पटेल वार्ड में स्व. नत्थू पाल के निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Akhil Bharatiya Bhargava Sabha: देशभर के 120 प्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति, जयपुर में होगा भार्गव सभा का वार्षिक अधिवेशन
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट