Betul District Hospital: जिला अस्पताल में तोड़फोड़ और खामियां छिपाने 5 फीट तक लगाया जा रहा ब्लैक ग्रेनाइट
Betul District Hospital: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिला अस्पताल भवन निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही और बाद में की गई तोड़फोड़ को छिपाकर भवन को सुंदर बनाने जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा कायाकल्प मद से लाखों रुपए खर्च कर भवन में लगभग साढ़े चार फीट ब्लैक ग्रेनाइट लगाई जा रही है। ग्रेनाइट लगाने के बाद जिला अस्पताल भवन की पुताई भी की जाएगी। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा पिछले दिनों जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भवन के सामने की दीवार पर जगह-जगह गड्ढे और तोड़फोड़ को देखकर इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगभग ७ साल पहले बने अस्पताल भवन में मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
७ साल में ही आई मरम्मत की नौबत
जिला अस्पताल के जी-प्लस थ्री मंजिला भवन का निर्माण लगभग ७ साल पहले किया गया था। अस्पताल भवन के निर्माण में धांधली बरती गई थी। जिससे अस्पताल भवन के बाहर की दीवार कमजोर हो गई थी, वहीं कई जगह गड्ढे भी हो गए थे। अस्पताल भवन के अंदर भी कई जगह से टाइल्स निकल गई है। अस्पताल भवन का लोकार्पण २०१९ में हुआ था। ठेकेदार को ५ साल तक मेंटेनेंस भी करना था। मेंटेनेंस अवधि में ही कई जगह मरम्मत की नौबत आ गई थी। इसके बावजूद ठेकेदार ने मरम्मत नहीं करवाई थी।

कलेक्टर ने दिए थे व्यवस्थित करने के निर्देश
जिला अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने अस्पताल भवन व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया अस्पताल की बाहरी दीवार में कुछ जगह पानी निकालने गड्ढे करवाए गए थे। बाहर की दीवार में क्रेक भी आ रहे थे, जिससे भवन कमजोर होने की संभावना थी। वहीं अस्पताल भवन के अंदर की कई जगह टाईल्स, ग्रेनाइट निकल गए थे, जो देखने में भद्दे नजर आ रहे थे। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
बाहरी दीवार में लगा रहे ब्लैक ग्रेनाइट स्टोन
भवन की बाहरी दीवार में कई जगह जमीन लेवल से प्लास्टर निकल रहा था। वहीं गड्ढों से भी भवन भद्दा नजर आ रहा था। जिला अस्पताल भवन की लगभग ३०० फीट बाहरी दीवार में जमीन लेवल से साढ़े चार फीट की ऊंचाई तक ब्लैक ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही भवन के अंदर भी जहां टाईल्स में भी मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुताई भी करवाई जाएगी। डॉ. घोरे ने बताया उक्त सभी कार्य कायाकल्प योजना से किए जा रहे है।

सिर्फ चेहरे की चमक नहीं! मुल्तानी मिट्टी से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने का चौंकाने वाला तरीका
अपनेपन का प्रेम ही होता है सबसे सच्चा प्रेम
11 अप्रैल से बनेगा नीचभंग राजयोग: बुध के गोचर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
हनुमान जयंती 2 अप्रैल: ये खास उपाय करेंगे हर संकट का अंत
Betul Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी पर गिरेगी निलंबन की गाज, रीडर की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
Betul Encroachment Drive: शहर से हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण, विशेष अतिक्रमण दस्ता गठित, शुरू होगी मुहिम