अष्टमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
मिर्जापुर।विंध्य कॉरिडोर के निर्माण ने इस बार नवरात्र को खास बना दिया है। 40 लाख लोगों ने अष्टमी की सुबह तक मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। शासन को उम्मीद है कि नवरात्र के नौ दिन पूरा होने तक यह आंकड़ा 50 लाख के पार जा सकता है।विंध्याचल क्षेत्र का विकास और सुविधा विस्तार के बाद विंध्याचल में दर्शन पूजन को लेकर हर बार कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनता रहता है। इस बार का चैत्र नवरात्र कुछ इसी तरह के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। अष्टमी की सुबह तक 40 लाख से ज्यादा लोगों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। 19 मार्च को चार लाख, 20 मार्च को दो लाख, शनिवार को सात से आठ, रविवार को आठ से नौ, सोमवार को चार लाख, मंगलवार को छह लाख, बुधवार को चार लाख तथा बृहस्पतिवार की शाम तक पांच से छह लाख दर्शनार्थियों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। प्रशासन का मानना है कि अभी अष्टमी की रात व नवमी का पूरा दिन शेष है। यह आंकड़ा 50 लाख पार जा सकता है। इसके पहले महाकुंभ के पलट प्रवाह में ही इससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया था। पलट प्रवाह में 23 दिन में 74.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। सबसे अधिक दर्शनार्थी रविवार को आए थे। विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद से दिन प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। कॉरिडोर के बनने से न केवल सुविधा बढ़ी है बल्कि दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। इस बार का चैत्र नवरात्र दर्शनार्थियों की संख्या के बारे में नया रिकॉर्ड बना रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने भी नवरात्र से पहले दरबार में आकर स्थितियों का जायजा लिया था।
331 करोड़ की लागत से बना है विंध्य कॉरिडोर
विंध्य कॉरिडोर 331 करोड़ की लागत से बनाया गया है। अभी इसमें आसपास और काम हो रहे हैं। बड़े बड़े विशालकाय गेट इसकी दृश्यता को भव्य बनाते हैं। जयपुर से मंगाए गए गुलाबी पत्थरों से पूरा निर्माण कार्य हुआ है। बहुत से लोग तो केवल विंध्य कॉरिडोर ही देखने को आते हैं। यही वजह है कि मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
क्या बोले अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन की मंशा के अनुरूप विंध्याचल क्षेत्र का विकास और दर्शनाथियों की सुविधा में लगातार विस्तार किया जा रहा है। यही कारण है कि विंध्याचल पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भविष्य में भी हमारा प्रयास यही होगा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग मां के दरबार में हाजिरी लगा सकेें। -राजेश प्रकाश, कमिश्नर विंध्याचल मंडल

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए
Betul Land Encroachment: सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खेल, जांच में सामने आए 27 अतिक्रमण
Outsource Employees Salary: सीएमएचओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, सफाईकर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान