Betul Liquor Shop Tender 8th Phase: आठवें चरण में शराब दुकानों के सिंगल टेंडर की छूट, 15% कम रेट पर भी ऑफर मंजूर
Betul Liquor Shop Tender 8th Phase: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में जिले में अनसोल्ड रही १२ शराब दुकानों के ५ ग्रुप बनाए गए हैं, लेकिन आठवें चरण में इच्छुक ठेकेदार ग्रुप में शामिल अलग-अलग एकल दुकानों के लिए भी टेंडर भर सकते हैं। इसके साथ ही ऑफसेट प्राइस से १५ प्रतिशत कम राशि के ऑफर स्वीकार किए जाएंगे। विभाग के इस निर्णय से अब इच्छुक ठेकेदार किसी एक दुकान के लिए भी टेंडर भरकर ऑफर दे सकते हैं। आठवें चरण की टेंडर प्रक्रिया २५ मार्च से शुरू हो गई है। २७ मार्च को दोपहर १२ बजे तक ई-टेंडर और ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर सबमिट किए जा सकते हैं।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशमन चढार ने बताया कि आठवें चरण के लिए जिले में अनसोल्ड रही १२ शराब दुकानों को ५ ग्रुपों में शामिल किया गया है। इसमें इच्छुक ठेकेदार ग्रुप के साथ ही ग्रुप में शामिल एकल शराब दुकान के लिए भी टेंडर भरकर ऑफर सबमिट कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा दुकानों का निर्धारण
यदि समूह में कोई ऑफर प्राप्त नहीं होता है, लेकिन समूह की समस्त या आंशिक दुकान पर ऑफर प्राप्त होता है तो जिन दुकानों पर ऑफर आएगा उसे आवंटित कर दिया जाएगा। यदि समूह में ऑफर प्राप्त होता है, लेकिन समूह की समस्त दुकानों में ऑफर नहीं आते हैं तो समूह का ऑफर स्वीकार किया जाएगा। यदि समूह के साथ ही समूह की सभी दुकानों के लिए भी अलग-अलग ऑफर आते हैं तो समूह का ऑफर एवं अलग-अलग ऑफर का योग करके जो भी अधिक राशि होगी, उनको आवंटन किया जाएगा। चौथी स्थिति में यदि समूह के लिए ऑफर प्राप्त होता है और समूह की आंशिक दुकान के लिए ऑफर प्राप्त होता है तो समूह में प्राप्त ऑफर और आंशिक दुकान में प्राप्त ऑफर के योग में जो भी अधिक होगा, उसके आधार पर दुकानों का आवंटन होगा।
डॉ. चढार ने बताया कि २७ मार्च को दोपहर १२.०५ बजे ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र खोले जाएंगे। इसी दिन शाम ४.३० बजे से ऑक्शन शुरू होगा, जो अंतिम बोली लगने के १५ मिनट बाद तक चलेगा। इसके बाद ई-टेंडर खोले जाएंगे।
इन दुकानों के लिए होगी टेंडर प्रक्रिया
आठवें चरण में बैतूल गंज ग्रुप के साथ ही बैतूल गंज क्रमांक एक एवं दो, बैतूल बाजार ग्रुप के साथ बैतूलबाजार दुकान क्रमांक एक और दो, आमला क्रमांक एक गु्रप के साथ आमला क्रमांक एक एवं बोड़खी शराब दुकान, भैंसदेही ग्रुप के साथ ही भैंसदेही क्रमांक एक, भैंसदेही क्रमांक दो और गुदगांव शराब दुकान और बगडोना ग्रुप के साथ ही इस ग्रुप में शामिल सारनी क्रमांक एक, सारणी क्रमांक 2 और बगडोना शराब दुकान के लिए अलग-अलग टेंडर भी जमा किए जा सकते हैं। किसी भी ग्रुप या एकल दुकान में ऑफसेट प्राइस के ८५ प्रतिशत से कम के टेंडर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक