Betul Liquor Shop Auction: शराब दुकानों की नीलामी में राहत: अब 10% कम ऑफर भी होंगे स्वीकार, 12 दुकानें अब भी अनसोल्ड
Betul Liquor Shop Auction: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। साल २०२६-२७ के लिए शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में जिले में अनसोल्ड रही १२ शराब दुकानों के टेंडर करने विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आबकारी विभाग द्वारा बार-बार गु्रप का निर्धारण कर कभी १२ दुकान के पांच ग्रुप बनाए गए तो कभी सिर्फ दो ग्रुपों में १२ दुकानों को शामिल कर ऑफसेट प्राइस से ४ प्रतिशत कम के टेंडर स्वीकार करने की सहमति दी गई, लेकिन इन दुकानों के टेंडर नहीं हो पाए। अब आकारी विभाग द्वारा सातवें चरण के लिए एक बार फिर १२ शराब दुकानों को ५ ग्रुपों में बांट दिया है। साथ ही अब ऑफसेट प्राइस से १० प्रतिशत कम के ऑफर भी स्वीकार करने की सहमति दे दी गई है। सातवें चरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। ठेकेदार आज मंगलवार शाम ४ बजे तक टेंडर भरकर ऑफर दे सकते हैं। ई-ऑक्शन टेंडर शाम ४.०५ बजे ओपन किए जाएंगे।
जिले की ६१ शराब दुकानों की नीलामी के लिए हो रही टेंडर प्रक्रिया के शुरूआती ४ चरण में ही ४९ शराब दुकानों की नीलामी हो गई थी। जिले की कुल ऑफसेट प्राइस ३०४ करोड़ २९ लाख ५ हजार ९०३ रुपये में से २२० करोड़ ५ लाख ७९ हजार ४४२ रुपये ऑफसेट मूल्य की दुकानों के ठेके हो चुके हैं। वर्तमान में ८७ करोड़ २३ लाख २६ हजार ४६१ रुपये मूल्य की १२ शराब दुकानों की नीलामी होना बाकी है। पांचवें चरण की नीलामी में ५ ग्रुप बनाकर नीलामी करने के बावजूद कोई टेंडर नहीं आया। वहीं छटवें चरण में १२ शराब दुकानों के दो गु्रप बनाने के साथ ही ऑफसेट प्राइस से ४ प्रतिशत कम के टेंडर स्वीकार करने की सहमति के बावजूद कोई टेंडर नहीं आया था।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अशंमन सिंह चढ़ार ने बताया सातवें चरण के लिए जिले की अनसोल्ड रही १२ शराब दुकानों को एक बार फिर ५ ग्रुपों में बांट दिया है। जिसमें बैतूल गंज ग्रुप में गंज की दोनों दुकानें, बैतूल बाजार ग्रुप में बैतूल बाजार की दोनों दुकानें, आमला क्रमांक 1 ग्रुप में आमला क्रमांक एक एवं बोड़खी की शराब दुकानें, भैंसदेही ग्रुप में भैंसदेही की दोनों और गुदगांव तथा बगडोना ग्रुप में बगडोना के साथ ही सारणी की दोनों शराब दुकानों को शामिल किया है। सातवें चरण में ऑफसेट प्राइस के १० प्रतिशत तक कम के ऑफर स्वीकार किए जाएंगे।
डॉ. चढ़ार ने बताया सातवें चरण के लिए २३ मार्च सुबह १० बजे से से २४ मार्च शाम ४ बजे तक टेंडर प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर सबमिट किए जा सकते हंै। २४ मार्च को शाम ४.०५ बजे ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र खोले जाएंगे। शाम ४.३० बजे से बीड लगेगी। समाप्त होने के बाद अगले दिन ई-टेण्डर ओपन किए जाएंगे।

घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
Gas Shortage Betul Impact: गैस संकट से भट्टी-सिगड़ी युग की वापसी, दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट
Betul Trenching Ground Cleaning: सीएमओ की सख्ती: 10 दिन में साफ होगा ट्रेंचिंग ग्राउंड, नई जगह शिफ्ट की तैयारी