Multai Crime Case: नाबालिग बालिका का अश्लील वीडियो बनाकर किया था वायरल, शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Multai Crime Case: मुलताई (राष्ट्रीय जनादेश)। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को थाना मुलताई में एक नाबालिग पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अर्जुन खापरे निवासी ग्राम मोरगोंदी (पांढुर्णा) द्वारा उसके नहाते समय का वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अर्जुन पिता लखन खापरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोरगोंदी पांढुर्णा के विरुद्ध धारा 77, 78(2), 351(3) बीएनएस एवं आईटी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई एवं आरोपी को बस स्टैंड दुनावा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अर्जुन खापरे को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने इस संबंध में बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की निजता का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है। विशेषकर महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री बनाना, प्रसारित करना या साझा करना कानूनन दंडनीय है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें एवं उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर उचित निगरानी रखें।
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना मुलताई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी दिनेश उर्फ दीनू पिता मुन्नू बट्टी, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवखापा (पांढुर्णा) द्वारा उसे डरा-धमकाकर जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम मयावाड़ी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य