वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़
वाराणसी| जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार पशु अस्पताल के पास एक कॉम्पलेक्स में संचालित औरा हेवन स्पा सेंटर में देह व्यापार का एसओजी-2 ने रविवार की शाम भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन युवतियां और दो ग्राहकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।
एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ग्राहक मिर्जामुराद के कल्लीपुर निवासी मोहम्मद कैश और मिर्जामुराद कालीपुर साधु कुटिया निवासी प्रदीप कुमार पटेल शामिल हैं। स्पा संचालक जौनपुर के सिंगरामऊ के कवेली पहेटियापुर निवासी अनिल कुमार और सत्यवीर भारती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। भवन मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की है, जिसे दो महीने पहले किराए पर अनिल और सत्यवीर को दिया गया था।
एसीपी राजातालाब के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर एसओजी-2 और राजातालाब पुलिस ने संयुक्त रूप से कचनार स्थित औरा हेवन स्पा सेंटर में छापा मारा। पिछले करीब दो महीने से लड़के-लड़कियों का आना-जाना अचानक बढ़ा था, जिससे क्षेत्र में शंका का माहौल बन गया था।
छापे के दौरान चार छोटे-छोटे केबिन बने हुए मिले, जिनमें कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से कुल 10,400 नकदी और 6 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
Betul Arson Case: सीसीटीवी ने खोला आगजनी का राज, दो महीने बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी