Betul Congress Block President List: घोड़ाडोंगरी-भैंसदेही में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा, चिचोली पद पर अटका फैसला
Betul Congress Block President List: बैतूल(राष्ट्रीय जनादेश)। म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 77 ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी है जिसमें बैतूल जिले के आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही विधानसभा में आने वाले ब्लाक और उप ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चिचोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दोनों गुटों में सहमति चिचोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दोनों गुटों में सहमति नहीं बन पाने से चिचोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा रोक दी गई है। घोड़ाडोंगरी विस में 2 ब्लाक और 4 उपब्लाक तथा भैंसदेही विधानसभा में दो ब्लाक और 2 उपब्लाक अध्यक्षों की घोषणा कीगई है जिसमें दोनों गुटों के नेताओं को शामिल किया है। भैंसदेही ब्लाक के साथ ही पाढर और दामजीपुरा उपब्लाक में वर्तमान अध्यक्षों की उत्कृष्ट कार्य क्षमता को देखते हुए पुन: जिम्मेदारी सौंपी है।
जिले में बैतूल, मुलताई और आमला विधानसभा के ब्लाक और उप ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा हो गई थी लेकिन अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही विधानसभा में दोनों गुटों के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने से ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार देर रात पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन प्राप्त कर प्रदेश के 77 ब्लाक और उप ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की है। इस सूची में जिले के घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के दस ब्लाक और उप ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुखदेव पांसे की सहमति से घोड़ाडोंगरी विधानसभा में ब्लाक अध्यक्ष पद पर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा, शाहपुर ब्लाक में पूर्व महामंत्री पहलवान सिंह ठाकुर, पाढर उपब्लाक में वर्तमान अध्यक्ष नीरज राठौर, भौंरा उप ब्लाक में रूपलाल यादव, चोपना उप ब्लाक में निताई कर और चिचोली ग्रामीण उप ब्लाक में सुभाष यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधानसभा के चिचोली ब्लाक अध्यक्ष का पद होल्ड पर रखा गया है।
इसी प्रकार भैंसदेही विधानसभा अंतर्गत भैंसदेही ब्लाक में पंकज सिंह चौहान (रानू ठाकुर) को दोबारा अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। भीमपुर ब्लाक में सियाराम यादव, दामजीपुरा उप ब्लाक में वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार मर्सकोले और हिडली उप ब्लाक में गोपाल आजाद को अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संघर्ष करने वालों को दिया दायित्व
जिले में बनाए गए 10 ब्लाक और उप ब्लाक में विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को पुरस्कृत किया गया है। 10 में से 3 ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान, नीरज राठौर और राजकुमार मर्सकोले को उनके संघर्ष और उत्कृष्ट कार्यक्षमता के चलते दोबारा मौका मिला है। घोड़ाडोंगरी ब्लाक मुख्यालय में नगर परिषद और जनपद पंचायत में पार्टी का परचम लहराने के ईनाम स्वरूप सोनू खनूजा को और जनपद पंचायत चिचोली में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के चलते सुभाष यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। लगातार जन समस्याओं को उठाकर जुझारूपन से कांग्रेस की आवाज बनने वाले निताई कर को संघर्ष का ईनाम मिला है। वहीं पूर्व महामंत्री प्रहलवान सिंह ठाकुर को भी पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा का पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार रूपलाल यादव, सियाराम यादव और गोपाल आजाद को नए एवं युवा चहेरो के रूप में जिम्मेदारी गई है।
