Rain Crop Damage Betul: बेमौसम बारिश का कहर: गेहूं की फसल गिरी, महुआ और आम को भी भारी नुकसान
Rain Crop Damage Betul: बैतूल/नांदा (राष्ट्रीय जनादेश)। गुरुवार को रानीपुर और मुलताई में बारिश व ओलावृष्टि के बाद रात में बैतूल सहित जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। बादलों की जोरदार गरज के साथ तेज हवाएं भी चली। इससे फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही, महुआ और आम को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई काम-धंधे भी बेमौसम बारिश से बंद पड़े हैं।
बीती रात जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में 3 से 4 घंटे तक बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। बारिश और तेज हवाएं चलने से मलकापुर, सोनाघाटी, बडोरा, बैतूल बाजार क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की फसल खेतों में आड़ी हो गई। बैतूल ब्लॉक में बीती रात 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।
उधर भीमपुर विकासखंड में अचानक कई जगह बारिश होने से किसान चिंतित और परेशान हो रहे हैं। अचानक बारिश होने से किसानों की और मजदूरों को भी काफी नुकसान हुआ है। बारिश और तेज हवाएं चलने से जंगल में महुआ के साथ ही आम की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसान इस बात की खैरियत मना रहे हैं कि ओले नहीं गिरे, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।
बारिश के चलते किसानों की थ्रेसर बंद हो गई क्योंकि कटाई बंद हो गई है जिससे गेहूं निकलना बंद हो गया। यही नहीं ईंट बनाने वालों के भट्टे बंद हो गए हैं। जिससे मजदूरों को खासी परेशानी उठाना पड़ रहा है। विकासखंड की चोहटा, जामू, रंभा, चांदू, कुनखेड़ी, नांदा, चिखली, पाठ, बेला, खामापुर पंचायत सहित अनेक गांवों में अचानक वर्षा हुई है।
तापमान में गिरावट, बारिश की बनी है संभावना
बदले मौसम के कारण जिले के तापमान में खासी गिरावट आई है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव