Devi Ahilya Bai Holkar Airport से अब 50 लाख यात्री भर सकेंगे उड़ान
इंदौर| में देवी अहिल्याबाई होलकर एयपोर्ट पर नवीनीकृत टर्मिनल भवन (टी-1) का लोकार्पण 24 मार्च को किया जाएगा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू इस टर्मिनल का वर्चुअल तरीके से उद्धाटन करेंगे. इस नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट की कुल यात्री क्षमता बढ़कर सालाना लगभग 50 लाख तक पहुंच जाएगी. इस टर्मिनल से बढ़ता यात्री दबाव भी कहीं हद तक कम हो जाएगा. हांलकि उड़ानों का संचालन फिलहाल नहीं होगा, इसके लिए सुरक्षा मापदंडों के आने और अनुमति मिलने का इंतजार करना होगा|
24 मार्च को उड्डयन मंत्री करेंगे लोकार्पण
इंदौर एयरपोर्ट पर चल रहे पुराने टर्मिनल भवन का नवनिर्माण कार्य करीब 2 साल पहले शुरू किया गया था, जो अब पूरा हो गया है. मंत्री राममोहन नायडू द्वारा इसका लोकार्पण अप्रैल में इंदौर आने पर किया जाना था, लेकिन अब इसका लोकार्पण मंत्री नायडू 24 मार्च को वर्चुअली रूप से करने वाले हैं. इस दिन देशभर में अन्य कई सुविधाओं की सौगात मिलने के साथ ही इंदौर में भी लोकार्पण होगा.
टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को दी गई प्राथमिकता – सांसद
लोकार्पण को लेकर इंदौर सांसद लालवानी ने बताया कि एयरपोर्ट लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के साथ तैयार होने वाले इस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है. एयरपोर्ट पर लगभग 400 यात्रियों के बैठने की उत्तम व्यवस्था हाेगी, साथ ही 14 चेक-इन काउंटर, आगमन एंव प्रस्थान क्षेत्र में आरक्षित लाउंज और दिव्यांगजनों के लिए विशेष चेक-इन सुविधा सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई है. साथ ही 150 कारों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की गई है|
सुरक्षा व्यवस्था को बनाया मजबूत
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए टर्मिनल में 3 एक्स-रे मशीनें और आधुनिक सुरक्षा के साथ उपकरण लगाए गए हैं, जिससे जांच प्रक्रिया और तेज होने के साथ ही अधिक प्रभावी होगी. इससे संदिग्ध वस्तुओं की पहचान समय रहते संभव हो सकेगी. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि पुराने टर्मिनल का काम पूरा हो चुका है और लोकार्पण के बाद उड़ानों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा|
10 लाख तक होगी यात्री क्षमता
वर्तमान शेड्यूल के मुताबिक, टर्मिनल-1 से 16 तक छोटे विमानों का संचालन किया जाएगा. इसमें प्रतिदिन करीब 2739 यात्रियों का एयरपोर्ट पर आवागमन होगा. इससे जो मुख्य टर्मिनल है उस पर पीक समय के दौरान दबाव कम देखने को मिलेगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुगम अनुभव मिलेगा. पुराने से नए किए गए टर्मिनल की यात्री क्षमता अब 10 लाख प्रतिवर्ष होगी. वहीं वर्तमान टर्मिनल की यात्री क्षमता करीब 40 लाख प्रतिवर्ष है. देखा जाए तो 6000 स्केयर मीटर क्षेत्र में पुराना टर्मिनल संचालित होगा|
ये सुविधा भी होगी शुरू
एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और अनुभव को अच्छा बनाने के लिए कई नई सुविधाएं इसमें जोड़ी गई है. इनमें उड़ान यात्री कैफे विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां किफायती दरों पर चाय 10 रुपये, समोसा और पोहा 20 रुपये तथा पानी की बोतल 10 रुपये में उपलब्ध होगी. इसके साथ ही फ्री वाई-फाई स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए ‘अवसर’ स्टाल और फार्स्ट फ्लोर पर फ्लाईब्रेरी जैसी सुविधाएं भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. इस दौरान यात्री किताबें पढ़ भी सकते हैं और दान भी कर सकेंगे. वहीं वर्तमान टर्मिनल में 200 यात्रियों का वेटिंग एरिया भी शुरू होगा|

सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
Mahua Dispute Murder Betul: महुआ बीनने के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Beer Overpricing Betul: एमआरपी 199 की बीयर 260 में बेचकर खुली लूट, पीसाझोड़ी शराब दुकान पर ठेकेदार की मनमानी