शराब ठेकों पर व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग घिरा
भोपाल। मध्यप्रदेश में शराब ठेकों को लेकर शराब व्यापारियों द्वारा आबकारी विभाग पर दबाव बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, व्यापारी छोटे-बड़े जिलों में संपर्क कर अपने हिसाब से शराब समूह (ग्रुप) बनाने के लिए प्रेशर बना रहे हैं, जिससे ब्लैकमेल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
भ्रामक शिकायतों से बढ़ रहा दबाव, अधिकारियों ने झूठी खबरें मीडिया तक न पहुंचाने की अपील की
अधिकारियों का कहना है कि कई बार भ्रामक शिकायतें मीडिया में खबर बन जाती हैं, जिसके चलते विभाग पर अनावश्यक दबाव बनता है। इसको लेकर व्यापारियों से अपील की गई है कि वे बिना तथ्य के शिकायतें और खबरें मीडिया तक न पहुंचाएं।
गलत खबर प्रकाशन होने पर खंडन करें
साथ ही अधिकारियों को भी सलाह दी गई है कि यदि कोई खबर गलत प्रकाशित होती है, तो उसका खंडन अधिकृत आबकारी एक्सपर्ट ग्रुप में करें। यह ग्रुप केवल अधिकारियों, कर्मचारियों और शराब व्यापारियों के लिए बनाया गया है, जहां सभी अपनी बात पारदर्शिता के साथ रख सकते हैं।

सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
Mahua Dispute Murder Betul: महुआ बीनने के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Beer Overpricing Betul: एमआरपी 199 की बीयर 260 में बेचकर खुली लूट, पीसाझोड़ी शराब दुकान पर ठेकेदार की मनमानी