एबी डिविलियर्स ने चुना टी20 का महानतम खिलाड़ी, न लसिथ मलिंगा न विराट कोहली
टी20 क्रिकेट में महानतम खिलाड़ी को लेकर बहस हमेशा से होती रही है। कोई विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ मानता है, तो कोई क्रिस गेल की विस्फोटक बल्लेबाजी को टी20 का असली चेहरा बताता है। वहीं लसिथ मलिंगा जैसे घातक गेंदबाजों का भी इस फॉर्मेट में बड़ा दबदबा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टी20 क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी को लेकर एक अलग ही राय दी है। दिलचस्प बात यह है कि खुद डिविलियर्स का नाम भी टी20 के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हैं। हालांकि, उन्होंने न तो खुद का, न कोहली, न गेल और न ही मलिंगा का नाम लिया। डिविलियर्स ने एक वीडियो में ऐसे भारतीय गेंदबाज को टी20 का सबसे महान बताया, जिसका नाम सुनकर बड़े बड़े बल्लेबाज कांप जाते हैं। उस गेंदबाज का नाम है- जसप्रीत बुमराह।
वीडियो में क्या है?
क्रिकेट कमेंटेटर निखिल उत्तमचंदानी ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निखिल ने लिखा, 'एबीडी को पहले से पता था बुमराह महान हैं। उनके इस बयान के बाद बुमराह टीम इंडिया को दो-दो टी20 विश्वकप खिताब दिला चुके हैं।' वीडियो में निखिल एबीडी से पूछते हैं- टी20 का सर्वकालिक महान खिलाड़ी कौन है? इस पर डिविलियर्स जवाब देते हैं- यह विवादित रहने वाला है। इसे विवादित नहीं कहूंगा, लेकिन लोग इस पर ताने जरूर मारेंगे। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह टी20 के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं।' इसके बाद डिविलियर्स ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हालांकि, मुझे गेंदबाजी करते हुए महान नहीं हैं।'
डिविलियर्स ने बुमराह की खासियत बताई
मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर डिविलियर्स ने वीडियो में बुमराह की खासियत भी बताई। एबीडी ने कहा, 'उनकी कंसिस्टेंसी शानदार है। 20 ओवर के खेल में किसी भी परिस्थिति में वह गेंदबाजी कर सकते हैं और भारी दबाव में विकेट निकालने की भी उनमें गजब की क्षमता है। चाहे नई गेंद हो या पुरानी गेंद, वह किसी से भी गेंदबाजी कर सकते हैं। सुपर ओवर हो तो उन्हें गेंद थमा दो और वह आपको जीत दिला देंगे। यही हैं जसप्रीत बुमराह।'
आकिब जावेद का बेतुका बयान
एक तरफ जहां टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार डिविलियर्स बुमराह को सर्वकालिक महान बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने बेतुका बयान दिया था। आकिब जावेद ने बुमराह की अनोखी गेंदबाजी एक्शन की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक से कर दी। हालांकि यह तुलना क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आया और आकिब की खूब आलोचना हुई। फैंस का कहना था कि बुमराह जैसे विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज की तुलना एक अपेक्षाकृत कम चर्चित खिलाड़ी से करना बेतुका है। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार शोएब अख्तर तो मैच अवेयरनेस के मामले में बुमराह की तुलना स्विंग के किंग वसीम अकरम से कर चुके हैं।

Gas Shortage Betul Impact: गैस संकट से भट्टी-सिगड़ी युग की वापसी, दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट
Betul Trenching Ground Cleaning: सीएमओ की सख्ती: 10 दिन में साफ होगा ट्रेंचिंग ग्राउंड, नई जगह शिफ्ट की तैयारी
Betul Traffic Jam Over Bridge: अंडर ब्रिज बंद होते ही ओवर ब्रिज पर दिनभर जाम, पहले ही दिन बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, अब भारी वाहन प्रतिबंधित
Betul BJP Leaders State Posts: बैतूल के भाजपाइयों पर प्रादेशिक पदों की बरसात, संगठन में बढ़ा जिले का कद
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न