अगर सट्टेबाज क्रूड की कीमतें बढ़ाते हैं, तो यह ऊंचे लेवल को भी पार कर सकता है
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध से ग्लोबल टेंशन हाई होता जा रहा है। दुनिया में तेल-गैस संकट गहराता जा रहा है। अब तेल इंडस्ट्री भी इस बात को मान रही है और तमाम दिग्गज तेल कंपनियों के सीईओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तेल संकट और क्रूड की कीमतें बढ़ने की चेतावनी दी है। अमेरिकी ऑयल एग्जीक्यूटिव्स ने ईरान युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट के और भी बदतर होने की संभावना जताई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस में हुई कई बैठकों और एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट और इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम के साथ हाल की बातचीत में अमेरिकी तेल कंपनियों ने एनर्जी क्राइसिस पर चिंता जताई। एक्सॉन मोबिल, शेवरॉन और कोनोकोफिलिप्स के सीईओ ने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट समुद्री रूट से तेल-गैस सप्लाई में रुकावट ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उतार-चढ़ाव पैदा करती रहेगी। ऑयल इंडस्ट्री ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट करते हुए कहा कि फ्यूल की कमी और बढ़ सकती है। इसे लेकर एक बड़ी बैठक बीते बुधवार को भी हुई थी। एक्सॉन के सीईओ ने कहा कि मौजूदा युद्ध से खड़े हुए संकट के बीच अगर सट्टेबाज अचानक क्रूड की कीमतें बढ़ाते हैं, तो तेल की कीमतें मौजूदा ऊंचे लेवल को भी पार कर सकती हैं। इसके साथ ही मार्केट में रिफाइंड प्रोडक्ट्स की सप्लाई में भारी कमी देखी जा सकती है।
शेवरॉन के सीईओ और कोनोकोफिलिप्स के सीईओ ने भी सप्लाई में रुकावट को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। कोनोकोफिलिप्स ने अधिकारियों को बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास लड़ाई और तेल टैंकरों की आवाजाही में रुकावट से ऑयल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्सॉन के सीईओ ने चेतावनी दी कि अगर सप्लाई कम होने के बीच ट्रेडर्स ने मार्केट में बोली लगाई, तो ऐसी स्थिति में क्रूड ऑयल प्राइल और बढ़ सकते हैं। इसमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन कीमतों को कम करने के लिए कई तरीकों पर विचार कर रहा है, जिसमें रूसी तेल पर बैन में ढील देना, इमरजेंसी क्रूड ऑयल रिजर्व को रिलीज करना और वेनेजुएला से ऑयल फ्लो बढ़ाना शामिल है।
रिपोर्ट के मुताबिक तेल इंडस्ट्री के अधिकारियों ने संकट बढ़ने की चेतावनी देने के साथ ही ट्रंप प्रशासन से साफ कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना ही ग्लोबल एनर्जी मार्केट को स्थिर करने का एकमात्र स्थायी समाधान हो सकता है। बता दें क्रूड की कीमत में उछाल जारी है और ये लगातार 100 डॉलर के पार बनी हुई है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

Gas Shortage Betul Impact: गैस संकट से भट्टी-सिगड़ी युग की वापसी, दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट
Betul Trenching Ground Cleaning: सीएमओ की सख्ती: 10 दिन में साफ होगा ट्रेंचिंग ग्राउंड, नई जगह शिफ्ट की तैयारी
Betul Traffic Jam Over Bridge: अंडर ब्रिज बंद होते ही ओवर ब्रिज पर दिनभर जाम, पहले ही दिन बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, अब भारी वाहन प्रतिबंधित
Betul BJP Leaders State Posts: बैतूल के भाजपाइयों पर प्रादेशिक पदों की बरसात, संगठन में बढ़ा जिले का कद
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न