Surbhi Khandelwal Tribute Betul: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि, खंडेलवाल निवास पहुंचकर जताया शोक
Surbhi Khandelwal Tribute Betul: बैतूल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री श्री चौहान रविवार को बैतूल में विधायक श्री खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी पहुंचे खंडेलवाल निवास
उप मुख्यमंत्री व लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्य प्रदेश राजेन्द्र शुक्ल ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रविवार को बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमन्त खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वर्मा और पटेल ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री मंत्री लखन पटेल ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमन्त खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा विधायक श्री खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
उईके और नागर ने दिवंगत सुरभि को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामले दुर्गादास उईके और उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद मोहन नागर ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनकी पुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”