Betul Liquor Shop Tender: बैतूल में दूसरे शराब ठेकेदार की एंट्री, कोठीबाजार ग्रुप वैष्णवी ट्रेडर्स को; चौथे चरण के लिए 8 नए ग्रुप बने
Betul Liquor Shop Tender: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शराब दुकानों के लिए चल रही नीलाामी प्रक्रिया के तीसरे चरण में शनिवार को कोठीबाजार ग्रुप का टेंडर वैष्णवी ट्रेडर्स को मिला है। इसके साथ ही शहर की शराब दुकानों में स्मोकिन लीकर के बाद दूसरे ग्रुप के रूप में वैष्णवी ट्रेडर्स की एंट्री भी हो गई है। जिससे सुराप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
तीसरे चरण में गंज, बगडोना, भैंसदेही और आमला ग्रुप में किसी ने टेंडर नहीं भरा, जिसके चलते चौथे चरण के लिए अनसोल्ड रहे 4 ग्रुपों को 8 ग्रुपों में विभाजित कर दिया गया है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया आज से शुरू होगी। तीसरे चरण में शहर के कोठीबाजार ग्रुप को ऑफसेट प्राइस से लगभग 1.45 करोड़ रुपये अधिक में वैष्णवी ट्रेडर्स ने ले लिया है।
गंज अभी भी अनसोल्ड
जिले की 61 शराब दुकानों की नीलामी के तीसरे चरण में शनिवार को 5 ग्रुपों के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई। इसमें सिर्फ कोठीबाजार ग्रुप में 2 ऑक्शन आए हैं। बाकी 4 ग्रुपों में कोई भी टेंडर नहीं आए हैं। कोठीबाजार ग्रुप में वैष्णवी ट्रेडर्स और रवि मालवीय ने टेंडर भरे थे। जिसमें वैष्णवी ट्रेडर्स ने ऑफसेट प्राइस 22.65 करोड़ से लगभग 1 करोड़, 45 लाख रुपये अधिक 24 करोड़, 10 लाख रुपये में ठेका लिया है। इसके पूर्व प्रताप वार्ड स्मोकिन लीकर ने लिया है। अब गंज गुंप का भी ठेका होना है। ऐसे में शहर में तीन अलग-अलग फर्मों के भी ठेके हो सकते हैं।
अब बनाए 4 के 8 ग्रुप
नीलामी के शुरूआती 2 चरण में 9 ग्रुप के टेंडर होने के बाद शेष बचे 6 ग्रुपों को 5 ग्रुपों में समायोजित कर तीसरे चरण में टेंडर प्रक्रिया की गई, लेकिन इसमें भी सिर्फ कोठीबाजार ग्रुप की ही नीलामी हुई है। अनसोल्ड रहे बगडोना, बैतूल गंज, भैंसदेही और आमला ग्रुपों को अब 2 ग्रुप में बांटकर छोटे ग्रुप कर दिए हैं। अब चार ग्रुपों को बांटकर 8 ग्रुप बना दिए हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया आज से शुरू होगी।
इन ग्रुपों को किया गया विभाजित
अब बैतूल गंज ग्रुप को बैतूल गंज और बैतूल बाजार 2 अलग-अलग ग्रुपों में बांट दिया है। बैतूल गंज की दोनों दुकानें शामिल हैं, जिसका ऑफसेट प्राइस 22 करोड़, 96 लाख, 54 हजार, 800 रुपये हैं। बैतूल बाजार ग्रुप में बैतूल बाजार की दोनों दुकानें शामिल हैं, जिसकी ऑफसेट प्राइस 14.84 करोड़ रुपये हैं। बगडोना ग्रुप को भी 2 समूहों में बांटा है, जिसमें बगडोना ग्रुप में सारनी की दोनों दुकानों के साथ बगडोना दुकान है, जिसका ऑफसेट मूल्य 23.28 करोड़ रुपये हैं। यहां शोभापुर अलग ग्रुप बनाया गया है, जिसमें शोभापुर तिगड्डा और पाथाखेड़ा दुकान शामिल हैं। इसका ऑफसेट प्राइस 9.25 करोड़ रुपये हैं।
भैंसदेही ग्रुप को भी भैंसदेही और खेड़ी सांवलीगढ़ दो ग्रुप में बांट दिया है। भैंसदेही ग्रुप में भैंसदेही की दोनों और गुदगांव शराब दुकान हैं। इस ग्रुप की ऑफसेट प्राइस 14.51 करोड़ रुपये हैं। वहीं खेड़ी सांवलीगढ़ ग्रुप में झल्लार, खेड़ी सांवलीगढ़ और भड़ूस दुकान है, जिसकी ऑफसेट प्राइस 10.22 करोड़ रुपये हैं। आमला ग्रुप को आमला एक और आमला दो में बांट दिया है। आमला एक में आमला एक और बोड़खी दुकान को शामिल किया है, जिसकी ऑफसेट प्राइस 11.61 करोड़ रुपये हैं। आमला नंबर दो में आमला नंबर दो और जंबाड़ा दुकान शामिल है, जिसकी ऑफसेट प्राइस 5.21 करोड़ रुपये हैं।
चौथे चरण की टेंडर प्रक्रिया आज से
चतुर्थ चरण में शामिल 8 ग्रुपों की टेंडर प्रक्रिया आज शुरू होगी। आज सुबह 10 बजे से 17 मार्च दी दोपहर 4 बजे तक ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर सबमिट किए जाएंगे। 17 मार्च दोपहर 4.05 बजे से ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र खोले जाएंगे। शाम 5.30 बजे से ऑक्शन शुरू होगा। ऑक्शन समाप्त होने के बाद ई-टेंडर खोले जाएंगे।

मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
Electric Current Death Betul: करंट बिछाने की लापरवाही ने ली जान, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार