रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट का बर्थडे मनाने पहुंचे हांगकांग, पार्क में साथ दिखा कपल
फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर आलिया और रणबीर कपूर अक्सर ही वेकेशन पर निकल जाते हैं। कल यानी 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन है। पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए रणबीर कपूर हांगकांग पहुंच गए हैं। इस फैमिली वेकेशन में नन्ही राहा भी साथ है। देखें वायरल वीडियो।
पार्क में घूमते दिखा सेलिब्रिटी कपल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हांगकांग के एक पार्क में आलिया और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ टहलते दिखे। रणबीर कपूर बेटी का ख्याल रखते दिखे। यह कपल कैजुएल लुक में नजर आया। बेटी राहा इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही थीं।
रणबीर कपूर करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
इस साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी। साथ ही वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट एक वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं

हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुल नदी में गिरा; 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा
हैदराबादी बिरयानी ने Heinrich Klaasen को किया बेहाल, पसीने छूटे
बस्तर 2.0 की शुरुआत, Vishnu Deo Sai ने पीएम को सौंपा विकास प्लान