Priyanka Singh Betul Visit: प्रियंका सिंह के बैतूल दौरे से हलचल, फिर सीएमओ बनकर लौटने की चर्चाएं तेज
Priyanka Singh Betul Visit: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नगर पालिका परिषद बैतूल की सक्सेसफुल सीएमओ के रूप में ख्याति अर्जित कर चुकीं प्रियंका सिंह के शुक्रवार को हुए बैतूल दौरे से एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है। प्रियंका सिंह शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि देने बैतूल पहुंची थीं। वर्तमान में प्रियंका सिंह नगर निगम खंडवा में कमिश्रर के पद पर पदस्थ हैं।
14 मई 2018 से 16 जुलाई 2020 तक बैतूल नगर पालिका परिषद के सीएमओ पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर अपने कार्यों से विशेष छाप छोड़ने वाली प्रियंका सिंह शुक्रवार को बैतूल आईं। बैतूल आकर वे सीधे बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंची और स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद वे नगर पालिका परिषद बैतूल पहुंची और उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों से उनके परिवार और बच्चों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान प्रियंका सिंह ने वहां मौजूद पत्रकार साथियों से भी मेल-मुलाकात कर बैतूल का हालचाल जाना।
ट्रेंचिंग ग्राउंड मामले में सीएमओ सतीश मटसेनिया के सस्पेंड होने के बाद से नगर पालिका परिषद बैतूल के सीएमओ का पद खाली चल रहा है। फिलहाल एसडीएम अभिजीत सिंह के पास सीएमओ का प्रभार है। बैतूल सीएमओ के लिए पूर्व में पदस्थ अक्षत बुंदेला और किसी नवनीत पांडे के नाम की चर्चा भी है।
प्रियंका सिंह की शानदार कार्यप्रणाली के चलते यह भी हो सकता है कि आने-वाले समय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल उन्हें बैतूल नगर पालिका परिषद की सीएमओ बनवा ले। हालांकि खंडवा नगर निगम का कमिश्रर रहने के बाद बैतूल नपा का सीएमओ बनना एक प्रकार से डिमोशन माना जाएगा। बहरहाल, बेहतरीन कार्यप्रणाली वाले सीएमओ की तलाश के रूप में हेमंत खंडेलवाल हो सकता है कि प्रियंका सिंह के नाम पर सहमति दे दें।

Betul Teacher Distribution: शहरों में शिक्षकों की भरमार, ग्रामीण स्कूलों में संकट: बैतूल जिले में असमान पदस्थापना उजागर
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन