Surabhi Khandelwal Death: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का निधन, शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने जताया शोक
Surabhi Khandelwal Death: बैतूल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार को दुखद निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज से कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी। अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

सुरभि खंडेलवाल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया हैं। अपने शोक सन्देश में उन्होंने कहा कि- 'भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी की बेटी सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार हृदय व्यथित करने वाला है। बेटी का जाना घर को सूना कर देता है। इस गहन दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं हेमंत जी और शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर बेटी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।"

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी शोक जताया है। अपनी शोक सन्देश में उन्होंने कहा कि "मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जी की सुपुत्री, सुरभि खंडेलवाल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।"

योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण