सोना-चांदी के दाम में बड़ी नरमी, चांदी में ₹1540 और सोने में ₹560 की गिरावट
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव
राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ा है।पिछले दो दिनों के रुझान पर नजर डालें तो सोने में तेज उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना दो दिनों में कुल ₹710 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी दो दिनों में ₹660 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। राजधानी में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत ₹10,100 प्रति किलो तक बढ़ गई है, जिससे बाजार में फिर से मजबूती का संकेत मिल रहा है।
वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का भाव
एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत हल्की गिरावट के साथ 0.34% नीचे आकर 5224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, हालांकि यह अब भी 5200 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी हुई है। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी 0.32% गिरकर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Amla Girls Education Campus: आमला को मिली बड़ी सौगात: 40 करोड़ से बनेगा कन्या शिक्षा परिसर, छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Betul Municipal Revenue Collection: रिकॉर्ड वसूली के बावजूद सुविधाएं नदारद: नपा ने एक साल में वसूले 9.40 करोड़, शहरवासी परेशान
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव