‘सफेद सोना’ उगलेगा छत्तीसगढ़ का यह जिला, ग्रामीण महिलाओं की चमकेगी किस्मत
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ ‘सफेद सोने’ यानी मखाने की चमक भी दिखाई देगी. नगरी वनांचल की उन छोटी-छोटी डबरियों और तालाबों में अब सिर्फ पानी नहीं, मखाना लहलहाएगा. इसे लेकर धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में आजीविका संवर्धन की एक अनूठी पहल के तहत मखाना खेती की तैयारी शुरू कर दी गई है|
छत्तीसगढ़ में उगेगा ‘सफेद सोना’
छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी बहुल इलाके की महिलाओं के लिए मखाना खेती आत्मनिर्भरता की एक नई उम्मीद लेकर आई है. अब तक जिन जल निकायों का उपयोग सीमित था, वहां महिला स्व-सहायता समूह मखाना उगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी. मखाने की खेती की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी कम लागत है. पिछली फसल के गिरे हुए बीजों से ही नए पौधे अपने आप अंकुरित हो जाते हैं, जिससे हमारे वनांचल की मेहनत कश बहनों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा|नगरी क्षेत्र की आबोहवा और यहां का प्राकृतिक वातावरण मखाने की मिठास के लिए बिल्कुल वैसा ही है जैसा बिहार के मिथिलांचल में होता है. विशेषज्ञों की मानें तो संकरा और आसपास के इलाकों की जलवायु इस बेशकीमती फसल के लिए वरदान साबित हो सकती है|
‘मखाना हब’ बनेगा धमतरी
प्रशासन ने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए जिले में 100 एकड़ जमीन को मखाना उत्पादन के लिए चुना है. शुरुआती दौर में संकरा के 25 एकड़ रकबे में मखाने की फसल तैयार करने की हलचल शुरू हो चुकी है. यह केवल खेती नहीं, बल्कि वनांचल के खेतों में होने वाला एक ऐसा नवाचार है जो आने वाले समय में धमतरी की पहचान पूरे प्रदेश में ‘मखाना हब’ के रूप में कराएगा|
ग्रामीण महिलाओं की चमकेगी किस्मत, आय का भी होगा साधन
धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खुद संकरा की जमीन पर उतरकर इस प्रोजेक्ट की बारीकियों को समझा और महिलाओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ मखाना उगाना नहीं, बल्कि धमतरी की महिलाओं को एक ऐसा बाजार देना है जहां उनकी मेहनत का सही मोल मिल सके. कृषि और उद्यानिकी विभाग को सख्त हिदायत दी गई है कि वे गांव-गांव जाकर बहनों को तकनीकी बारीकियां सिखाएं, ताकि जल प्रबंधन और फसल सुरक्षा में कोई कमी न रहे|

Betul Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी पर गिरेगी निलंबन की गाज, रीडर की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
Betul Encroachment Drive: शहर से हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण, विशेष अतिक्रमण दस्ता गठित, शुरू होगी मुहिम
Betul property tax increase: अब ज्यादा हल्की होगी जेब, बैतूल में संपत्ति कर 10% बढ़ा, हंगामे के बीच परिषद बैठक में बड़ा फैसला
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा